एक हफ्ते में बैन हुए 66,000 से ज्यादा Battlegrounds Mobile India अकाउंट, यह है वजह...

10 जनवरी से शुरू होकर 16 जनवरी को खत्म हुए एक हफ्ते में BGMI प्लेयर्स के लगभग 50,000 अकाउंट को बैन किया गया था।

एक हफ्ते में बैन हुए 66,000 से ज्यादा Battlegrounds Mobile India अकाउंट, यह है वजह...

इससे पहले क्राफ्टॉन ने 50,000 से अधिक अकाउंट को बैन किया था

ख़ास बातें
  • 21 मार्च से 27 मार्च के बीच Krafton ने कुल 22,013 अकाउंट को बैन किया था
  • 10 जनवरी से 16 जनवरी के बीच बैन किए गए थे 50,000 अकाउंट
  • पिछले हफ्ते चीटिंग करने वाले 66,000 से अधिक अकाउंट को बैन किया गया
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India (BGMI) के पब्लिशर Krafton ने पिछले हफ्ते चीटिंग और हैकिंग करने वाले 66,000 से अधिक अकाउंट को बैन कर दिया है। दक्षिण कोरियाई स्टूडियो गेम के लॉन्च होने के बाद से इस बैटल रोयाल गेम में चीटिंग करने वाले प्लेयर्स पर नकेल कसने का भरसक प्रयासों में लगा रहता है। कंपनी ने बैन किए गए अकाउंट के नाम के साथ एक लिस्ट भी जारी की है। इससे पहले क्राफ्टॉन ने 50,000 से अधिक अकाउंट को बैन किया था।

क्राफ्टन ने एक पोस्ट के जरिए घोषणा की है कि 28 मार्च से 3 अप्रैल के बीच कंपनी ने अवैध एक्टिविटी का इस्तेमाल करने वाले 66,233 BGMI अकाउंट्स को बैन किया है। इससे पहले, 21 मार्च से 27 मार्च के बीच, पब्लिशर ने कुल 22,013 अकाउंट पर स्थायी प्रतिबंध लगाया था। इसने चीटिंग करने वाले इन सभी अकाउंट के नामों की लिस्ट भी जारी की है। Krafton उन प्लेयर्स पर प्रतिबंध लगाता है जिन्होंने एक अनौपचारिक चैनल  के जरिए Battlegrounds Mobile India गेम को डाउनलोड किया है या उनके डिवाइस पर अवैध सपोर्टेड प्रोग्राम या ऐप्स शामिल हैं।

बैन अवैध गतिविधियों के खिलाफ Krafton द्वारा उठाए गए सख्त कदम का एक हिस्सा है। कंपनी का कहना है कि इन एक्टिविटी से गेमिंग वातावरण प्रभावित होता है। 10 जनवरी से शुरू होकर 16 जनवरी को खत्म हुए एक हफ्ते में BGMI प्लेयर्स के लगभग 50,000 अकाउंट को बैन किया गया था।

इसके अलावा, Krafton गेम में आकर्षक नए वाहन लाने के लिए लक्ज़री स्पोर्ट्सकार ब्रांड लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) के साथ साझेदारी भी कर रहा है। लेम्बोर्गिनी क्रेट 25 मार्च से ऑनलाइन मल्टीप्लेयर बैटल रोयाल पर उपलब्ध होना शुरू हो गया था। नया क्रेट इन-गेम स्टोर और इवेंट के जरिए आठ लेम्बोर्गिनी स्किन उपलब्ध कराएगा। BGMI प्लेयर्स को एक लकी स्पिन के जरिए लेम्बोर्गिनी स्किन जीतने का मौका भी मिलेगा।

इस तरह की साझेदारी चौथी बार है, जब क्राफ्टॉन गेम में रोमांचक नई कारों को लाने के लिए प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माताओं के साथ मिलकर काम कर रहा है। दक्षिण कोरियाई गेमिंग कंपनी ने पहले मैकलेरेन (McLaren), टेस्ला (Tesla) और कोनिसेग (Koenigsegg) जैसे ऑटोमोबाइल दिग्गजों के साथ पार्टनरशिप की है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »