गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने वाला Jio Game Controller लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 8 घंटे तक

Jio Game Controller में वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है जो कि Android टेबलेट और Android TV के साथ कंपेटिबल है। शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए ग्राहक Jio सेट-टॉप-बॉक्स के साथ कंट्रोलर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
अपडेटेड: 30 मई 2022 17:36 IST
ख़ास बातें
  • कीमत की बात की जाए तो Jio Game Controller की कीमत 3,499 रुपये है।
  • Jio Game Controller में वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है।
  • Jio Game Controller में रिचार्जेबल Li-ion बैटरी है जो कि 8 घंटे चलती है।

Jio Game Controller में रिचार्जेबल Li-ion बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Jio

टेक्नोलॉजी कंपनी Jio ने भारत में अपना बिलकुल नया Jio Game Controller लॉन्च कर दिया है। यह एक वायरलेस गेमिंग कंट्रोलर है जो कि लंबे समय तक चलने वाली बैटरी से लैस है। यह क्लासिक और हल्के डिजाइन से लैस होने के साथ आसान बटन लेआउट के साथ आता है। इसमें इमर्सिव गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए दो वाइब्रेशन मोटर्स और दो प्रेशर-पॉइंट ट्रिगर्स दिए गए हैं। इस कंट्रोलर को ब्लूटूथ-बेस्ड एंड्रॉयड डिवाइस के साथ कंपेटिबल किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि सभी नए Jio गेम कंट्रोलर में 10 मीटर तक की वायरलेस रेंज दी गई है। आइए जियो के इस गेमिंग कंट्रोलर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Jio Game Controller की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Jio Game Controller की कीमत 3,499 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो यह बिलकुल नया जियो गेम कंट्रोलर ऑफिशियल जियो साइट पर उपलब्ध है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह Matte Black finish में उपलब्ध है। अगर ग्राहक इसे ईएमआई में खरीदना चाहते हैं तो उसका भी ऑफर उपलब्ध है।
 

Jio Game Controller के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Jio Game Controller में वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है जो कि Android टेबलेट और Android TV के साथ कंपेटिबल है। कंपनी का सुझाव है कि शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए ग्राहक Jio सेट-टॉप-बॉक्स के साथ कंट्रोलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। Jio STB को अगस्त 2019 में पेश किया गया था और इसे कंसोल-जैसे गेमिंग और मिक्स्ड रिएलिटी (MR) एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें लो लेटेंसी कनेक्शन के लिए ब्लूटूथ v4.1 टेक्नोलॉजी दी गई है। आपको बता दें कि इसमें 10 मीटर तक की वायरलेस रेंज प्रदान करने का दावा किया गया है।
Advertisement

आपको बता दें कि Jio Game Controller में रिचार्जेबल Li-ion बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में 8 घंटे तक बैकअप प्रदान करती है। इस कंट्रोलर में चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इस कंट्रोलर में 20-बटन लेआउट दिया गया है, जिसमें दो प्रेशर-पॉइंट ट्रिगर्स और 8 डायरेक्शन एरो बटन दिए गए हैं। इसमें दो जॉयस्टिक भी हैं। यह कंट्रोलर दो टू वाइब्रेशन मोटर्स से लैस है और हैप्टिक कंट्रोल का सपोर्ट करता है। कंट्रोलर का डाइमेंशन 153 mmx58mmx110mm है और वजन करीब 200 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio Game Controller, Jio Game Controller Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  5. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  6. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  8. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  9. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  10. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.