हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस

ARC ने Qualcomm के साथ पार्टनरशिप की है। दोनों कंपनियां भारत समेत दूसरे बाजारों के लिए नए Gaming Handheld डिवाइस तैयार करेंगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 सितंबर 2026 11:58 IST
ख़ास बातें
  • ARC ने Qualcomm के साथ Gaming Handheld के लिए साझेदारी की
  • दोनों कंपनियां भारत समेत उभरते बाजारों पर फोकस करेंगी
  • ARC X1 की कीमत और लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई

ARC और Qualcomm मिलकर नया Gaming Handheld डिवाइस तैयार करेंगी

Photo Credit: ARC

भारत की गेमिंग हार्डवेयर कंपनी ARC ने Qualcomm Technologies के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां भारत और दूसरे उभरते बाजारों के लिए नए गेमिंग डिवाइस तैयार करेंगी। इनमें ARC X1 हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल भी शामिल है। कंपनी के मुताबिक, इन डिवाइस में Qualcomm की कंप्यूटिंग, ग्राफिक्स, AI और वायरलेस कनेक्टिविटी से जुड़ी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी का फोकस ऐसे पोर्टेबल गेमिंग हार्डवेयर पर है, जो गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और डिवाइस के तापमान के बीच संतुलन बनाए रख सके।

ARC और Qualcomm मिलकर गेमिंग हार्डवेयर की नई लाइनअप तैयार करेंगे। ARC का कहना है कि भारत में गेमिंग का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और यूजर्स अब स्मार्टफोन के अलावा ज्यादा ग्राफिक्स वाले और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खेले जाने वाले गेम्स की तरफ भी बढ़ रहे हैं। इसी को देखते हुए कंपनी भारत जैसे बाजारों की जरूरत के हिसाब से पोर्टेबल गेमिंग डिवाइस तैयार करना चाहती है।

Advertisement

नए डिवाइस लाइनअप में Qualcomm के मोबाइल कंप्यूटिंग आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इससे एडवांस्ड गेम इंजन और मल्टी-प्लेटफॉर्म गेम्स के लिए जरूरी प्रोसेसिंग और ग्राफिक्स पावर मिलने की उम्मीद है। साथ ही, डिवाइस को पावर एफिशिएंसी के हिसाब से तैयार किया जाएगा, ताकि ज्यादा गर्म होने की समस्या को कम करते हुए बैटरी पर भी ज्यादा असर न पड़े।

ARC के मुताबिक, इन डिवाइस में कम लेटेंसी वाली कनेक्टिविटी पर भी फोकस किया जाएगा। इससे क्लाउड गेमिंग और ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेमिंग के दौरान बेहतर कनेक्शन बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, कंपनी हल्के और एर्गोनॉमिक डिजाइन वाले डिवाइस तैयार करने की योजना बना रही है, जिन्हें रोजाना आसानी से साथ लेकर चला जा सके।

ARC के को-फाउंडर जॉबिन जोसेफ ने कहा कि भारत जैसे बाजारों में सिर्फ ज्यादा पावर देने के बजाय प्रति वॉट बेहतर परफॉर्मेंस जरूरी है। वहीं Qualcomm के सौरभ अरोड़ा ने कहा कि गेमर्स पोर्टेबल डिवाइस में कंसोल जैसी गेमिंग चाहते हैं। ARC ने फिलहाल ARC X1 की कीमत, चिपसेट, डिस्प्ले और लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है। कंपनी के मुताबिक, आने वाले महीनों में इन डिवाइस की तकनीकी जानकारी और लॉन्च से जुड़ी डिटेल्स सामने आएंगी।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.