GTA 6 फैंस के लिए खुशखबरी! रिलीज में नहीं होगी देरी, जानें कब आ रहा है नया ग्रांड थेफ्ट ऑटो गेम?

हाल ही में उरुग्वे गेम्स स्टोरफ्रंट पर GTA 6 को लिस्ट किए जाने का दावा किया गया था, जिसमें इसकी रिलीज डेट को 17 सितंबर के रूप में दिखाया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 फरवरी 2025 21:20 IST
ख़ास बातें
  • Take-Two के सीईओ के अनुसार, GTA 6 के रिलीज निर्धारित समय में होगा
  • कयास लगाए जा रहे थे कि इसके रिलीज में देरी हो सकती है
  • एक लीक ने इशारा दिया था कि GTA VI को 17 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा

Photo Credit: Rockstar Games

Grand Theft Auto सीरीज का नया गेम, GTA 6 इस साल फॉल में लॉन्च हो रहा है। 2023 में पहला ट्रेलर जारी होने के बाद से इसकी रिलीज डेट को लकर डेवलपर्स ने चुप्पी साधी हुई थी। अभी तक केवल इतना बताया गया है GTA 6 को 2025 फॉल में रिलीज किया जाएगा। पिछले कुछ महीनों से कयास लगाए जा रहे थे कि Rockstar Games और Take-Two इसके रिलीज को आगे के लिए टाल सकता है। हालांकि, अब डेवलपर ने पुष्टि की है कि GTA VI के रिलीज में देरी नहीं होगी, बल्कि इसे निर्धारित समय में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि एक हालिया लीक से पता चला था कि GTA 6 को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, इसकी कीमत का संकेत भी मिल चुका है।

IGN से बात करते हुए Take-Two के सीईओ, स्ट्रॉस जेलनिक ने इशारा दिया है कि GTA 6 के रिलीज के लिए पहले से निर्धारित समय कायम है, जिसका मतलब है कि गेम को इस साल फॉल में रिलीज किया जाना है। अपने बयान में जेलनिक ने कहा, "जबकि देरी का जोखिम बना रहता है, लेकिन कंपनी इसके बारे में बहुत अच्छा महसूस कर रही है" उनका यह बयान इशारा करता है कि डेवलपर्स गेम को निर्धारित समय पर ही रिलीज करने वाले हैं।

हाल ही में उरुग्वे गेम्स स्टोरफ्रंट पर GTA 6 को लिस्ट किए जाने का दावा किया गया था, जिसमें इसकी रिलीज डेट को 17 सितंबर के रूप में दिखाया गया था। लिस्टिंग को तुरंत हटा दिया गया था। यूं तो इस लिस्टिंग पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता, लेकिन यह तारीख Rockstar Games द्वारा बताए गए 2025 फॉल के रिलीज के आसपास है। 

इसके अलावा, पिछले महीने की शुरुआत में एक रेडिट पोस्ट पर यूजर ने GTA 6 के फोटो और वीडियो को लीक किया था। फोटो ने गेम में बिल्कुल नए लोकेशन को दिखाया, जहां गेम की नई कैरेक्टर खड़ी थी, जो लूसिया प्रतीत होती है। ग्राफिक्स को देखते हुए प्रतीत होता है कि यह GTA 6 का पुराना बिल्ड होगा। तस्वीर में एक ऑफिस दिखाई दे रहा था, जिसके रॉकस्टार गेम्स का ऑफिस होने का अनुमान लगाया जा रहा था। डेस्क पर Playstation 5 भी रखा था। वहीं, यहां डेवकिट भी मौजूद थी, जो इसके डेवलपर डिपार्टमेंट होने की ओर इशारा था। वहीं, एक कुछ सेकंड का वीडियो भी शेयर किया गया था, जो इसी ऑफिस को दिखाता था।
Advertisement

GTA 6 हाल के वर्षों में सबसे अधिक प्रतीक्षित टाइटल्म में से एक बन गया है और रॉकस्टार गेम्स की लंबी चुप्पी ने कम्युनिटी के बीच हाइप को कई गुना बढ़ा दिया है। प्लेयर्स को उम्मीद है कि इतने दशकों के बाद GTA 6 उन्हें कई सरप्राइस देने वाला है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.