GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस

Rockstar Games ने GTA 6 के प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं। गेम Standard और Ultimate Edition में उपलब्ध होगा, जबकि डिजिटल खरीदारों को GTA+ का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जून 2026 20:14 IST
ख़ास बातें
  • GTA 6 के प्री-ऑर्डर आधिकारिक रूप से शुरू
  • Standard Edition की कीमत 79.99 डॉलर
  • प्री-ऑर्डर पर मिलेगा Vintage Vice City Pack

Photo Credit: Rockstar Games

Rockstar Games ने Grand Theft Auto 6 (GTA 6) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि गेम के प्री-ऑर्डर 25 जून की आधी रात से शुरू होंगे। GTA 6 को PlayStation 5 और Xbox Series S/X के लिए प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। साथ ही Rockstar ने गेम के अलग-अलग एडिशन, कीमत और प्री-ऑर्डर बोनस की भी जानकारी दी है। कंपनी ने नए स्क्रीनशॉट्स भी जारी किए हैं। GTA 6 की कीमत मौजूदा AAA गेम्स के 70 डॉलर वाले स्टैंडर्ड प्राइस से ज्यादा रखी गई है, जिसकी चर्चा पहले से हो रही थी।

Rockstar Games के मुताबिक, GTA 6 दो एडिशन में उपलब्ध होगा। Standard Edition की कीमत 79.99 डॉलर रखी गई है, जबकि Ultimate Edition के लिए 99.99 डॉलर चुकाने होंगे, जो भारत में क्रमश: करीब 7,500 रुपये और 9,400 रुपये होता है। Ultimate Edition खरीदने वाले प्लेयर्स को कई इन-गेम आइटम्स मिलेंगे, जिनमें व्हीकल, आउटफिट्स, हथियार और Jason व Lucia की कहानी से जुड़ा एक्स्ट्रा कंटेंट शामिल होगा। कंपनी का कहना है कि गेम के अलग-अलग चैप्टर्स के साथ नए आइटम्स अनलॉक होते जाएंगे।

Rockstar Games ने यह भी बताया है कि 20 नवंबर से पहले Grand Theft Auto 6 खरीदने या प्री-ऑर्डर करने वाले सभी प्लेयर्स को Vintage Vice City Pack मिलेगा। इसमें 1980 के दशक की थीम पर आधारित कई रेट्रो इन-गेम आइटम्स शामिल होंगे। वहीं डिजिटल प्री-ऑर्डर करने वाले यूजर्स को GTA+ का एक महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसके जरिए प्लेयर्स GTA 5 और Rockstar के कुछ अन्य गेम्स तक पहुंच हासिल कर सकेंगे।

Rockstar ने GTA 6 के फिजिकल वर्जन को लेकर भी जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक, लॉन्च के समय गेम का डिस्क वर्जन उपलब्ध नहीं होगा। फिजिकल बॉक्स के अंदर केवल डिजिटल डाउनलोड कोड मिलेगा। जो खिलाड़ी फिजिकल या डिजिटल वर्जन प्री-ऑर्डर करेंगे, वे 12 नवंबर 2026 से गेम को प्री-लोड कर सकेंगे। यह सुविधा गेम की लॉन्च डेट से करीब एक हफ्ते पहले उपलब्ध होगी।

एक और अहम जानकारी यह सामने आई है कि GTA 6 लॉन्च के समय केवल सिंगल-प्लेयर एक्सपीरियंस के साथ आएगा। Rockstar ने अपने प्रेस रिलीज में इसे सीरीज का अब तक का सबसे बड़ा और सबसे इमर्सिव सिंगल-प्लेयर एक्सपीरिएंस बताया है। वहीं GTA Online को बाद में लॉन्च किए जाने की संभावना है।

Advertisement

Grand Theft Auto 6 को PlayStation Store, Microsoft Store, Rockstar Games Store और अन्य अधिकृत रिटेल प्लेटफॉर्म्स के जरिए प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। यह गेम 19 नवंबर 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series S/X के लिए लॉन्च होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.