Forza Street मोबाइल रेसिंग गेम Android और iOS के लिए लॉन्च

iOS यूज़र्स Forza Street गेम को ऐप्पल ऐप स्टोर के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। रेसिंग गेम को गूगल प्ले स्टोर और सैमसंग गैलेक्सी स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

Forza Street मोबाइल रेसिंग गेम Android और iOS के लिए लॉन्च

Forza Street मोबाइल रेसिंग गेम गूगल प्ले स्टोर, ऐप्पल ऐप स्टोर और सैमसंग गैलेक्सी स्टोर पर फ्री उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • Forza है बेहद लोकप्रिय PC और कंसोल गेम
  • Forza Street एंड्रॉयड के साथ आईओएस और सैमसंग स्टोर पर भी उपलब्ध
  • शुरुआती प्लेयर्स को मिलेंगे कई स्पेशल गिफ्ट
विज्ञापन
Forza Street आखिरकार मोबाइल फोन के लिए लॉन्च हो गया है। पिछले कुछ समय से यह गेम प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध था और मंगलवार को आखिरकार इसे डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यदि आपने इससे पहले इस बेहद लोकप्रिय रेसिंग गेम का नाम नहीं सुना है तो आपको बता दें कि Forza गेम Microsoft द्वारा डेवलप किया गया एक लोकप्रिय डेस्कटॉप रेसिंग गेम है। लंबे समय से इस गेम का मोबाइल फोन पर आने का इंतज़ार किया जा रहा था और अब इसे फैन्स Android और iOS डिवाइसों पर डाउनलोड कर सकते हैं।  Forza Street मोबाइल ऐप को Google Play Store, Samsung Galaxy Store और Apple App Store के ज़रिए डाउनलोड किया जा सकता है और अच्छी बात यह है कि गेम मुफ्त में उपलब्ध है। 

फोर्ज़ा स्ट्रीट के डेवलपर Turn 10 Studio (माइक्रोसॉफ्ट द्वारा अधिग्रहित) ने मंगलवार को शुरुआती प्लेयर्स के लिए "स्पेशल गिफ्ट" की घोषणा भी की थी। टर्न 10 स्टूडियोज़ ने Xbox वेबसाइट के जरिए घोषणा की थी कि Forza Street प्लेयर्स इस गेम में साइन-इन करने के लिए अपनी Xbox Live ID का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह प्लेयर्स गेम की प्रोग्रेस को अपने विंडोज, आईओएस और एंड्रॉयड डिवाइसों में ट्रांस्फर कर सकते हैं।

इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी स्टोर के जरिए फोर्ज़ा स्ट्रीट मोबाइल ऐप डाउनलोड करने वाले प्लेयर्स को 2015 फॉर्ड मस्टैंग जीटी कार एक कस्टम गैलेक्सी थीम वाले पेंट के साथ मिलेगी। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि जो प्लेयर्स इस गेम को लेटेस्ट Galaxy S20 डिवाइसों में डाउनलोड करेंगे, उन्हें कस्टम गैलेक्सी थीम वाली 2015 शेवरले कार्वेट ज़ेड06 कार के साथ गेम क्रेडिट और गोल्ड भी मिलेगा।

iOS यूज़र्स Forza Street गेम को ऐप्पल ऐप स्टोर के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। रेसिंग गेम को गूगल प्ले स्टोर और सैमसंग गैलेक्सी स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप स्टोर पर गेम का इंस्टॉलेशन साइज़ 1.9 जीबी है। वहीं, गूगल प्ले स्टोर पर यह गेम 48 एमबी डाउनलोड साइज़ और सैमसंग गैलेक्सी स्टोर पर 1.69 जीबी इंस्टॉलेशन साइज़ के साथ आता है। एंड्रॉयड में भी इसका कुल इंस्टॉलेशन साइज़ गैलेक्सी स्टोर के साइज़ के समान हो सकता है। गेम डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए मुफ्त है, लेकिन ऐप्पल ऐप स्टोर के मुताबिक, इसके अंदर खरीदने के लिए 99 रुपये से लेकर 2,490 रुपये तक के आइटम मौजूद हैं। वहीं, Google Play का कहना है कि एंड्रॉयड पर आइटम की कीमत 170 रुपये से लेकर 8,500 रुपये के बीच है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  14. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »