Fortnite आखिरकार आया Android यूज़र्स के लिए, गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध

Fortnite को अब एंड्रॉयड यूज़र्स Google Play Store के जरिए मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। पहले भी यह एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए उपलब्ध था, लेकिन इसे कंपनी की वेबसाइट से डाउनलोड करना होता था।

Fortnite आखिरकार आया Android यूज़र्स के लिए, गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध

Fortnite को मुफ्त मे Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Fortnite का गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड साइज़ है 107 एमबी
  • इंस्टॉल करने के बाद अलग से डाउनलोड होगी है 7.4 जीबी की फाइलें
  • पहले एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर था उपलब्ध
विज्ञापन
Fortnite एक फ्री-टू-प्ले बैटल रॉयल गेम है, जो शुरुआत में पीसी पर लॉन्च किया गया था और साल 2018 में इसे Android और iOS के लिए भी जारी कर दिया गया था। हालांकि एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए यह गेम Play Store में उपलब्ध नहीं है, बल्कि एंड्रॉयड यूज़र्स को इस फोर्टनाइट को Epic Games की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड करना होता है। अब यह गेम मोबाइल के लिए लॉन्च होने के 18 महीने बाद गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हो गया है। लॉन्च के समय यह गेम गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध क्यों नहीं हुआ इसके पीछे का कारण था कि मूल रूप से एपिक गेम्स नहीं चाहती थी कि गूगल Fortnite की कमाई का हिस्सा ले। बता दें कि गूगल अपने एंड्रॉयड प्ले स्टोर में मौजूद एंड्रॉयड ऐप्स द्वारा की गई कमाई का एक लेती है।

Fortnite गेम 20 अप्रैल को Google Play Store पर लिस्ट हो गया था और इसे मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। यह गेम 107 एमबी के शुरुआती डाउनलोड साइज़ के साथ आता है, लेकिन इंस्टॉल करने के बाद गेम के अंदर 7.4 जीबी साइज़ की फाइलें डाउनलोड होती है। इसके अलावा यदि आप इस गेम को "एपिक" यानी सबसे अधिक क्वालिटी के ग्राफिक्स में खेलना चाहते हैं तो गेम में अलग से "एचडी ग्राफिक्स" डाउनलोड होते हैं।
 
Fortnite

पॉलीगॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, Epic Games ने एक बयान साझा करते हुए बताया कि आखिरकार उसने Fortnite को Google Play Store पर रिलीज़ करने का फैसला क्यों लिया। कंपनी का कहना है कि गेम को गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट करना इसलिए अनिवार्य हो गया, क्योंकि गूगल थर्ड पार्टी डाउनलोड को "मालवेयर" के रूप में चिह्नित करता है और यूज़र्स को ऐप की प्रामाणिकता पर संदेह करने के लिए कहता है।

गूगल अपने प्ले स्टोर पर ऐप्स डालने के लिए डेवलपर्स से 30 प्रतिशत का कमीशन लेती है। पिछले साल एपिक गेम्स ने गूगल को फोर्टनाइट को इस 30 प्रतिशत कमीशन के नियम से हटाने की शिफारिश की थी, लेकिन ऐसा प्रतित होता है कि गूगल ने इस शिफारिश को अस्वीकार कर दिया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Fortnite, Fortnite mobile, Fortnite Google Play Store
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  8. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  9. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  10. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »