Rs 4 हजार से महंगा यह गेम Epic Store पर मिल रहा है फ्री, 4 जनवरी से पहले करना होगा क्लेम!

DNF Duel एक 2.5D एक्शन फाइटिंग गेम है, जो डंजन और फाइटर RPG से प्रेरित है। हम नीचे आपको इस गेम को खेलने के लिए PC में कम से कम हार्डवेयर आवश्यक्ता के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2023 20:11 IST
ख़ास बातें
  • Epic Games Store पर DNF Duel खेलने के लिए फ्री है
  • 4 जनवरी तक कुल 17 गेम्स को फ्री में उपलब्ध कराएगा Epic
  • पिछले हफ्ते Destiny 2 को फ्री में उपलब्ध कराया गया था
Epic Games Store पर गेमर्स के लिए हर गुरुवार एक या दो गेम्स फ्री में उपलब्ध कराता आया है। हालांकि, 2023 के खत्म होने के साथ गेमर्स की मौज होने वाली है, क्योंकि उन्हें 17 गेम्स फ्री में मिलने वाले हैं। Epic Games ने प्लेयर्स के लिए उनके स्टोर पर 4 जनवरी तक कुल 17 पॉपुलर गेम्स फ्री में उपलब्ध कराने का वादा किया है। इस ऑफर के तहत पहले ही Destiny 2 को फ्री कर दिया गया है और अब, आज एक नए गेम का खुलासा किया गया है।

Epic Games के अनुसार, अब उनके स्टोर पर DNF Duel खेलने के लिए फ्री है। इसका फायदा उठाने के लिए Epic यूजर्स स्टोर पर लॉग-इन कर अपने फ्री गेम को क्लेम कर लाइब्रेरी में जोड़ सकते हैं। इस गेम की स्टोर पर अकसर मूल कीमत 49.99 डॉलर (करीब 4,100 रुपये) रहती है, लेकिन सीमित समय के लिए प्लेयर्स इस गेम को फ्री में खेल सकते हैं।
 

जैसा कि हमने ऊपर बताया, इससे पहले स्टोर पर 59.99 डॉलर (करीब 5,000 रुपये) की मूल कीमत में उपलब्ध गेम, Destiny 2 फ्री में उपलब्ध कराया गया था। हालांकि, यह फुल गेम नहीं था, बल्कि एक एक्सपेंशन पैक था, जिसके लिए पहले गेम को खरीदना पड़ेगा।

DNF Duel एक 2.5D एक्शन फाइटिंग गेम है, जो डंजन और फाइटर RPG से प्रेरित है। हम नीचे आपको इस गेम को खेलने के लिए PC में कम से कम हार्डवेयर आवश्यक्ता के बारे में बता रहे हैं।
Advertisement

DNF Duel: System Requirements (Minimum)
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Windows 8/10 (64-bit OS)    
  • प्रोसेसर: AMD FX-4350, 4.2 GHz / Intel Core i5-3450, 3.10 GHz
  • मैमोरी: 4GB रैम    
  • स्टोरेज: 20GB उपलब्ध स्पेस
  • ग्राफिक्स कार्ड: Radeon HD 6870 / GeForce GTX 650 Ti (1GB, Both) 

Advertisement
DNF Duel: System Requirements (Required)
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Windows 8/10 (64-bit OS)
  • प्रोसेसर: Intel Core i7-3770, 3.40 GHz
  • मैमोरी: 8 GB रैम
  • स्टोरेज: 20GB उपलब्ध स्पेस
  • ग्राफिक्स कार्ड: GeForce GTX 660
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.