• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • GTA V के फ्री उपलब्ध होते ही Epic Games Store हुआ क्रैश, 21 मई तक मुफ्त मिल रहा है गेम

GTA V के फ्री उपलब्ध होते ही Epic Games Store हुआ क्रैश, 21 मई तक मुफ्त मिल रहा है गेम

क्योंकि GTA V गेम की लोकप्रियता बेहद ज्यादा है, इसलिए स्वाभाविक था कि इसे डाउनलोड करने के लिए यूज़र्स की भीड़ भी आनी थी। यही कारण था कि अचानक ट्रैफिक के बढ़ने से Epic Store और Epic Launcher दोनों में स्लोडाउन और एरर आ गए।

GTA V के फ्री उपलब्ध होते ही Epic Games Store हुआ क्रैश, 21 मई तक मुफ्त मिल रहा है गेम

GTA 5 2013 में लॉन्च हुआ था और 7 साल बाद आज भी इसकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा है

ख़ास बातें
  • 21 मई तक मुफ्त में उपलब्ध है GTA V गेम
  • EPIC Store से किया जा सकता है डाउनलोड
  • 14 मई को मुफ्त में लिस्ट किया था Grand Theft Auto 5 गेम
विज्ञापन
Epic Games Store ने 14 मई को बेहद लोकप्रिय गेम Grand Theft Auto V (GTA V) को मुफ्त लिस्ट किया था। गेम के मुफ्त होने के कुछ ही समय बाद बड़ी संख्या में यूज़र्स के ट्रैफिक के कारण एपिक स्टोर की वेबसाइट और लॉन्चर ऐप स्लोडाउन और एरर (समस्याएं) आ गई। एपिक ने इस समस्या को स्वीकार किया और कहा कि कंपनी इस समस्याओं को ठीक करने पर काम कर रही है। Epic Games Store के आधिकारिक अकाउंट के सबसे हालिया ट्वीट के अनुसार, अब ज्यादातर यूज़र्स एपिक गेम्स स्टोर और लॉन्चर को एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा Reddit के एक पोस्ट पर यकीन किया जाए तो एपिक स्टोर पर आगामी मुफ्त गेम की लिस्ट लीक हो गई है।

Epic Game Store अक्सर 'मिस्ट्री गेम' के तौर पर मुफ्त गेम देता रहता है, जिसे यूज़र्स बिना किसी शुल्क के डाउनलोड कर सकते हैं और हमेशा के लिए रख सकते हैं। इस बार कंपनी ने 21 मई तक अपने बेहद लोकप्रिय गेम Grand Theft Auto V को मुफ्त कर दिया है। क्योंकि इसकी लोकप्रियता बेहद ज्यादा है, इसलिए स्वाभाविक था कि इसे डाउनलोड करने के लिए यूज़र्स की भीड़ भी आनी थी। यही कारण था कि अचानक ट्रैफिक के बढ़ने से स्टोर और लॉन्चर दोनों में स्लोडाउन और एरर (समस्याएं) आ गया। भले ही GTA V सात साल पुराना गेम हो, लेकिन यूज़र्स की ये भीड़ यही बताती है कि आज भी इस गेम की लोकप्रियता ज़रा भी कम नहीं हुई है। बता दें कि GTA V भारत में भी मुफ्त में उपलब्ध है और आपके पास गेम डाउनलोड करने और इसे हमेशा के लिए रखने के लिए 21 मई तक का समय है।

यूज़र्स द्वारा इस समस्या की सूचना दिए जाने के तुरंत बाद एक ट्वीट में, Epic ने समस्याओं को स्वीकार किया और कहा कि कंपनी एक फिक्स पर काम कर रही है। इसके बाद एक और ट्वीट किया गया, जिसमें कहा गया कि कुछ यूज़र्स द्वारा अभी भी कुछ समस्या की रिपोर्ट की जा रही है। अंत में, 15 मई की सुबह कंपनी ने साझा किया कि उसके पास "इन समस्याओं के समाधान के लिए अपडेट रिलीज़ कर दिया गया है" और अधिकांश यूज़र्स अब एपिक गेम्स स्टोर की वेबसाइट और लॉन्चर को एक्सेस कर सकते हैं।


इसके अलावा Reddit पर साझा की गई एक तस्वीर एपिक स्टोर पर आने वाले मुफ्त गेम की लिस्ट दिखाती है। इनमें 21 मई को आने वाला Civilization 6 गेम, 28 मई को आने वाला Borderlands - The Handsome Collection गेम और 4 जून को आने वाला ARK Survival Evolved शामिल हैं। ये तीनों गेम भी काफी लोकप्रिय हैं और यदि यह लीक सही निकला तो भविष्य में हमें प्लेयर्स की बड़ी संख्या Epic Store पर आती नज़र आएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »