Playstation का यह लोकप्रिय गेम आ रहा है मोबाइल फोन पर, रजिस्ट्रेशन शुरू

King द्वारा अभी तक Crash Bandicoot: On the Run! के आधिकारिक लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन प्लेयर्स इस गेम के लिए प्री-रजिस्टर कर सकते हैं और इससे उन्हें लॉन्च के समय कई विशेष इनाम अनलॉक करने को मिलेंगे।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 11 जुलाई 2020 13:24 IST
ख़ास बातें
  • Crash Bandicoot को 1994 में Playstation में किया गया था लॉन्च
  • Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा गेम
  • प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है गेम

Crash bandicoot को Playstation पर 1996 में लॉन्च किया गया था

काफी लोकप्रिय कॉन्सोल गेम Crash Bandicoot को आखिरकार मोबाइल फोन पर लाया जा रहा है। गेम को अन्य लोकप्रिय मोबाइल गेम Candy Crush के डेवलपर King की मदद से Android और iOS पर पेश किया जाएगा। यदी आप इसके बारे में नहीं जानते हैं, तो बता दें कि Super Mario Bros. और Sonic the Hedgehog के तरह ही Crash Bandicoot भी यकीनन सबसे लोकप्रिय गेम्स में से एक है, जिसने कई वर्षों पहले प्लेस्टेशन से अपनी शुरुआत की थी। स्टूडियो द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट और गेमप्ले से ऐसा प्रतीत होता है कि आगामी मोबाइल गेम एंडलेस रनिंग गेम होगा। इसका मतलब है कि यह काफी हद तक बेहद लोकप्रिय मोबाइल गेम Subway Surfer और Temple Run जैसा होगा।

Crash Bandicoot: On the Run! नाम से मोबाइल फोन पर लॉन्च होने वाला यह गेम King द्वारा विकसित किया गया है। इसी डेवलपर ने कैंडी क्रश को भी बनाया है, जिसके चस्के से शायद ही कोई बचा हो। कैंडी क्रश को Google Play पर एक बिलियन (100 करोड़) से अधिक बार डाउलनोड किया जा चुका है और Apple Store पर 1.6 मिलियन (16 लाख) से अधिक रेटिंग्स मिल चुकी है। स्वीडन स्थित King स्टूडियो द्वारा विकसित  कुछ अन्य मोबाइल गेम्स में Farm Heroes Saga, Bubble Witch Saga और Papa Bear Saga शामिल हैं।

1996 में PlayStation पर लॉन्च हुआ Crash Bandicoot एक जादुई बुंपा द्वीप समूह में आधारित है, जहां एक मार्सुप्युअल किरदार असंभव प्लेटफॉर्म के जरिए डैशिंग और क्रैडअप एकत्र करता है और घमासान मचाते हुए गेम के विलन डॉक्टर नियो कॉर्टेक्स के दो-दो हाथ करता है।

मोबाइल वर्ज़न में प्लेयर्स को नए लेवल पार करने होंगे और कई तरह के हथियारों को बनाना होगा, जिससे प्लेयर्स डॉक्टर नियो कॉर्टेक्स सहित कई क्लासिक खलनायकों को हराएंगे। आधिकारिक घोषणा के ट्रेलर में यह भी बताया गया है कि ऐप के मल्टीप्लेयर फीचर से प्लेयर्स अपने दोस्तों और अन्य गेमर्स के साथ टीम बना सकेंगे। इसके ग्राफिक्स और मज़ेदार गेमप्ले को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि King गेम को कॉन्सोल वर्ज़न की तरह ऑरिजिनल रखना चाहता है, जिससे इस गेम के कट्टर फैन्स की खुशी बरकरार रहे।
Advertisement


हालांकि King द्वारा अभी तक आधिकारिक लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन प्लेयर्स इस गेम के लिए प्री-रजिस्टर कर सकते हैं और इससे उन्हें लॉन्च के समय कई विशेष इनाम अनलॉक करने को मिलेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.