Call of Duty: Mobile सीज़न 6 की शुरुआत, रस्ट मैप और नए हथियार जोड़े गए

Call of Duty: Mobile 1.0.12 में नया नक्शा 'Rust' पेश किया गया है, जिसे हम पहले Call of Duty: Modern Warfare में देख चुके हैं। यह मैप 2v2 शोडाउन, रैपिड फायर और हाईपॉइंट मोड में उपलब्ध होगा।

Call of Duty: Mobile सीज़न 6 की शुरुआत, रस्ट मैप और नए हथियार जोड़े गए

Call of Duty: Mobile 1.0.12 अपडेट में नया रस्ट और सेलून मैप जोड़ा गया है

ख़ास बातें
  • Call of Duty: Mobile 1.0.12 अपडेट में जोड़े गए दो नए मैप
  • दो नए मोड्स और तीन नए हथियारों को भी लाता है कॉल ऑफ ड्यूटी सीज़न 6
  • गूगल प्ले स्टोर पर 1.85 जीबी और ऐप्पल ऐप स्टोर पर 2.4 जीबी है अपडेट साइज़
विज्ञापन
Call of Duty: Mobile को 1.0.12 अपडेट मिला है, जो नए Season 6 के साथ आता है। नए सीज़न का नाम 'Once Upon a Time in Rust' है। कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल भी PUBG Mobile की तरह एक लोकप्रिय बैटल रोयाल गेम है, जिसने लॉन्च के कुछ ही समय के अंदर करोड़ो डाउनलोड्स हासिल कर लिए थे। पबजी की तरह ही कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल भी नए सीज़न लाता रहता है। लॉन्च के बाद से यह गेम का छठा सीज़न है और इस अपडेट में गेम में कई बड़े बदलाव भी हुए हैं। गेम में नए नक्शे, नए गेम मोड और नए बैटल पास कंटेंट जोड़े गए हैं। अपडेट एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए प्ले स्टोर और आईओएस यूज़र्स के लिए ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।

Call of Duty: Mobile 1.0.12 अपडेट कई नए फीचर्स लाता है, जिसमें नए किरदार, हथियार और फ्री और प्रीमियम दोनों टीयर के प्लेयर्स के लिए नए बैटल पास रिवार्ड शामिल हैं। कंपनी के Reddit पेज पर सभी बदलावों और नए कंटेंट की जानकारी साझा की गई है। हालांकि कंपनी ने यह भी बताया है कि नया कॉल ऑफ ड्यूटी अपडेट क्षेत्रों के हिसाब से धीरे-धीरे जारी किया जाएगा और कुछ फीचर्स की जानकारी केवल तब साझा की जाएगी जब वे जारी किए जाएंगे।
 

Call of Duty: Mobile 1.0.12 changes and new features

कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल सीज़न 6 में एक नया नक्शा 'Rust' पेश किया गया है, जिसे हम पहले Call of Duty: Modern Warfare में देख चुके हैं। इस मल्टीप्लेयर मैप में क्लोज़ क्वार्टर एक्शन का दावा किया गया है। यह मैप 2v2 शोडाउन, रैपिड फायर और हाईपॉइंट मोड में उपलब्ध होगा। इसके अलावा Call of Duty: Mobile में सेलून नाम से एक और नया नक्शा जोड़ा गया है। यह 1v1 डुअल और 2v2 शोडाउन मोड में उपलब्ध होगा। यह मोड मई के मध्य में खेलने के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

इसके अलावा कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल में कैप्चर द फ्लैग- गोल्ड एडिशन और किल कंफर्म मोड्स को भी जोड़ा गया है। Call of Duty: Mobile 1.0.12 Season 6 बैटल रोयाल मोड में एरियल प्लेटफॉर्म अब एक जगह पर फिक्स नहीं होगा और इस तक स्ट्रैटेजिक ज़िपलाइन द्वारा पहुंचा जा सकेगा। क्रैश, किलहाउस, डायनर, स्टैंडऑफ और अन्य स्थानों के लेआउट में भी सुधार किए गए हैं। आर्मर की मजबूती में भी वृद्धि की गई है, लेकिन फ्रैग ग्रेनेड और क्लस्टर ग्रेनेड अब कवच सुरक्षा को भेद सकते हैं। गेम में S36, GKS, Anhilator revolver और कुछ नए अटैचमेंट भी शामिल किए गए हैं।

Call of Duty: Mobile 1.0.12 Season 6  नए वर्ग को मई के अंत में बैटल रॉयल में जोड़ा जाएगा। यह खिलाड़ी को अदृश्य बनाने की क्षमता रखता है। यह खिलाड़ियों को बिना सोचे-समझे दुश्मनों पर ऊपरी हाथ लाने में सक्षम करेगा और साथ ही उन स्थितियों से भी बचायेगा, जहां पर हालात उनके खिलाफ हैं। लेकिन, जब क्षमता का उपयोग किया जाता है, तो आस-पास के दुश्मनों को सतर्क कर दिया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को तदनुसार योजना बनानी पड़े।

Call of Duty: Mobile 1.0.12 अपडेट में कंपनी ने मल्टीप्लेयर और बैटल रोयल मोड दोनों में कई बदलाव किए हैं। कंपनी ने कुछ अलग-अलग तारीखों को भी साझा किया है, जब कुछ नए अतिरिक्त कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल फीचर्स को लाइव किया जाएगा। इस अपडेट के साइज़ की बात करें तो गूगल प्ले स्टोर में अपडेट का साइज़ 1.85 जीबी है और ऐप्पल ऐप स्टोर में 2.4 जीबी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »