सिर्फ भागने के लिए नहीं, अब लड़ाई में भी काम आएंगी BGMI की गाड़ियां, जानें क्या नया आने वाला है

BGMI में जल्द Vehicle Specialization फीचर आ सकता है, जो गाड़ियों को पैसिव बफ्स, Nitro बूस्ट और बेहतर ड्यूरेबिलिटी देगा। इसके साथ Customize बटन के जरिए इन मैच अपग्रेड्स भी मिलेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 मार्च 2026 17:19 IST
ख़ास बातें
  • गाड़ियों को मिलेंगे फ्यूल और ड्यूरेबिलिटी पैसिव बफ्स
  • Nitro बूस्ट से तेज रोटेशन और आक्रामक मूवमेंट
  • Customize बटन से इन मैच टेम्पररी अपग्रेड्स

BGMI अपडेट में गाड़ियों को मिलेगा Nitro और ड्यूरेबिलिटी बूस्ट

Photo Credit: Krafton

BGMI में जल्द एक नया Vehicle Specialization फीचर जुड़ सकता है, जो गेम के व्हीकल सिस्टम को सिर्फ ट्रांसपोर्ट से आगे ले जाकर स्ट्रेटेजिक टूल में बदल देगा। कंपनी के मुताबिक, इस अपडेट के बाद मैप पर मौजूद गाड़ियां केवल भागने या रोटेशन का जरिया नहीं रहेंगी, बल्कि कॉम्बैट और पोजिशनिंग में अहम रोल निभाएंगी। नया सिस्टम ड्राइविंग मोड नहीं जोड़ता, बल्कि पैसिव बफ्स के जरिए व्हीकल्स को ज्यादा असरदार बनाता है, जिससे मिड गेम की रफ्तार भी बदल सकती है।

Battlegrounds Mobile India में आने वाला Vehicle Specialization पावर गाड़ियों को पैसिव बफ्स देगा। इसमें कम फ्यूल खपत, बेहतर ड्यूरेबिलिटी और Nitro बूस्ट जैसे फीचर्स शामिल बताए गए हैं। Krafton ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि इससे स्क्वॉड्स तेजी से रोटेट कर पाएंगे और खुले इलाकों में ज्यादा समय तक सर्वाइव कर सकेंगे। यानी व्हीकल अब सिर्फ एस्केप ऑप्शन नहीं, बल्कि प्लान्ड अटैक और डिफेंस का हिस्सा बनेंगे।

Advertisement

अपडेट का फोकस फास्ट गेमप्ले लूप को सपोर्ट करना है। ऐसे में जो टीमें व्हीकल्स को सिर्फ सवारी नहीं बल्कि स्ट्रेटेजिक एसेट की तरह इस्तेमाल करेंगी, उन्हें फायदा मिल सकता है। खास तौर पर ड्राइवर की भूमिका अब ज्यादा अहम हो सकती है, क्योंकि सही समय पर Nitro या पोजिशनिंग पूरे मैच का रुख बदल सकती है।

इसके साथ ही कुछ गाड़ियों में एंटर करने पर Customize बटन भी दिखाई देगा। यह इन मैच इंटरफेस के तौर पर काम करेगा, जहां से प्लेयर्स थीम्ड अपग्रेड्स एक्टिव कर सकेंगे। हालांकि ये स्थायी मॉडिफिकेशन नहीं होंगे, बल्कि मैच के दौरान मिलने वाले टेम्पररी बूस्ट्स होंगे, जो सिचुएशन के हिसाब से फैसले लेने पर जोर देंगे।

कुल मिलाकर, यह अपडेट क्लास बेस्ड मैकेनिक्स और मोबिलिटी फोकस्ड गेमप्ले की दिशा में एक और कदम माना जा रहा है। Krafton के मुताबिक, इसका मकसद बैटल रोयाल के कोर एक्सपीरियंस को बदले बिना उसमें ज्यादा टैक्टिकल कंट्रोल और रिस्क रिवॉर्ड एलिमेंट जोड़ना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.