BGMI खो रहा है पहचान? सोशल मीडिया पर लगा है प्लेयर्स की शिकायतों का अंबार

BGMI प्लेयर्स अक्सर सोशल मीडिया पर गुस्सा निकालते नजर आते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि डेवलपर्स को विज्ञापनों में खर्चा करने के बजाय गेम को बेहतर बनाने पर खर्चा करना चाहिए।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2024 18:40 IST
ख़ास बातें
  • प्लेयर्स अक्सर सोशल मीडिया पर गुस्सा निकालते नजर आते हैं
  • गेम और सर्वर लैग के साथ कई तरह के बग्स को किया जा रहा है रिपोर्ट
  • गेम में हैकर्स और चीटर्स से भी परेशान हैं प्लेयर्स
Battlegrounds Mobile India (BGMI) भारत के सबसे पॉपुलर ऑनलाइन मोबाइल बैटल रोयाल गेम्स में से एक है। PUBG Mobile के भारत में बैन के बाद KRAFTON ने खास इंडिया के लिए तैयार किया गया BGMI लॉन्च किया और इसके जरिए PUBG Mobile की खोई पहचान को देश में वापस लाने की कोशिश की। हालांकि, वर्तमान में Call of Duty: Mobile (CoDM) और Free Fire MAX ने BGMI के एक्टिव प्लेयरबेस में डाका डाला है, जिसके बाद से गेम की पॉपुलेरिटी कम होती नजर आ रही है। 

वर्तमान में BGMI स्ट्रीमर्स कई बार ऐसी शिकायत करते हैं सुनाई देते हैं कि उनके BGMI स्ट्रीम्स में अब ज्यादा व्यूअरशिप नहीं आती है। वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर लोग CoDM और Free Fire MAX को लाइव स्ट्रीम करते नजर आते हैं। KRAFTON ने हालिया समय में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) सहित कुछ अन्य सेलेब्रिटीज से एड कैंपेन करवाए हैं, जो कहीं न कहीं दिखाता है कि KRAFTON गेम में ज्यादा से ज्यादा प्लेयर्स को जोड़ने के भरसक प्रयास कर रहा है। हालांकि, पब्लिशर का यह दाव उलता पड़ता दिखाई देता है।

प्लेयर्स अक्सर सोशल मीडिया पर गुस्सा निकालते नजर आते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि डेवलपर्स को विज्ञापनों में खर्चा करने के बजाय गेम को बेहतर बनाने पर खर्चा करना चाहिए।

पिछले कुछ महीनों में गेम को कुछ बड़े अपडेट दिए गए हैं, लेकिन इसी के साथ सोशल मीडिया पर लोगों की शिकायतों का अंबार भी लगा है। ज्यादातर यूजर्स ने एक जैसी शिकायत की है, जिसमें बताया गया है कि हालिया अपडेट्स को इंस्टॉल करने के बाद उनका गेम काफी लैग करने लग गया है। यहां तक की समस्या हाई-एंड डिवाइस और खास गेमिंग के लिए डिजाइन किए गए डिवाइस पर भी रिपोर्ट की गई हैं।
Advertisement

कुछ यूजर्स का कहना है कि अब गेम पहले की तुलना में ज्यादा बैटरी ड्रेन कर रहा है, साथ ही डिवाइस की ओवरहीटिंग से जुड़ी शिकायतें भी रिपोर्ट की गई हैं। प्लेयर्स ने BGMI के सर्वर में अनस्टेबिलिटी को भी नोटिस किया है और रिपोर्ट किया है। यूजर्स का कहना है कि उनके मैच के बीच में कई बार सर्वर रिस्पॉन्ड करना बंद कर देता है और वे होम स्क्रीन पर आ जाते हैं।
Advertisement
 
 
 

वहीं, ऐसा प्रतीत होता है कि लंबे अर्से से चल रही एक सबसे बड़ी समस्या को भी अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं किया गया है। PUBG Mobile के समय से चली आ रही हैकर्स की शाकायतों का निवारण अभी तक नहीं हुआ है। यूं तो KRAFTON ने कई बार अपने एंटी-चीटिंग और एंटी-हैकिंग सिस्टम को समय के साथ पहले से और अधिक मजबूत बनाने का दावा किया है, लेकिन अक्सर प्लेयर्स ऑनलाइन गेम में हैकर्स के भरे होने का दावा करते आए हैं।
 
 

BGMI को हम निसंदेह भारत में उपलब्ध सबसे बेहतरीन मोबाइल बैटर रोयाल गेम्स में से एक कह सकते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल और फ्री फायर मैक्स के समाने प्रतियोगिता को बनाए रखने के लिए KRAFTON को प्लेयर्स की शिकायतों पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.