BGMI 3.5 अपडेट हुआ लाइव! McLaren कार, Alan Walker का गाना, UC बोनस चैलेंज और बहुत कुछ...

BGMI 3.5 अपडेट में आइसमायर ​​फ्रंटियर थीम मोड रोमांचक नए फीचर्स, विस्फोटक हथियारों और अद्भुत व्हीकल्स से भरा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 नवंबर 2024 19:20 IST
ख़ास बातें
  • BGMI 3.5 अपडेट में आइसमायर ​​फ्रंटियर थीम मोड आया है
  • BGMI x Alan Walker कोलैब के तहत प्लेयर्स को लॉबी में नया गाना सुनाई देगा
  • UC बोनस चैलेंज और UC Up इवेंट को भी गेम में जोड़ा गया है

Photo Credit: KRAFTON

Battlegrounds Mobile India (BGMI) प्लेयर्स को लंबे समय से BGMI 3.5 अपडेट का इंतजार था और बीते गुरुवार, 21 नवंबर को डेवलपर KRAFTON ने इसे Android और iOS, दोनों डिवाइस के लिए रिलीज कर दिया है। नया अपडेट अब खेलने के लिए लाइव है और कई नए बदलावों और सुधार के साथ आता है। अपडेट में रोमांचक आइसमायर ​​फ्रंटियर थीम मोड (Icemire Frontier Theme Mode), एलन वॉकर (Alan Walker) के साथ एक नया कोलैब, मैकलेरन (McLaren) जैसी शानदार सुपरकार और नए और अनुभवी दोनों प्लेयर्स के लिए मजेदार रिवॉर्ड्स शामिल हैं। स्पेशल इवेंट्स और रोमांचक चैलेंज के साथ, BGMI फैंस के पास इस सीजन में एक्सपीरिएंस करने के लिए बहुत कुछ है।

BGMI 3.5 अपडेट में आइसमायर ​​फ्रंटियर थीम मोड रोमांचक नए फीचर्स, विस्फोटक हथियारों और अद्भुत व्हीकल्स से भरा है। इसमें जबरदस्त लूट हासिल करने के लिए प्लेयर्स बर्फीली सुरंगों में जा सकते हैं। वहीं, ड्रेगन के साथ लड़कर रिवॉर्ड्स भी हासिल कर सकते हैं। इसमें स्क्वाड के साथ सेबरटूथ बाघ की सवारी करने का मौका भी मिलेगा।

BGMI x Alan Walker कोलैब भी है, जिसके तहत प्लेयर्स को लॉबी में नए Himmat ट्रैक को सुनने का मौका मिलेगा। नया स्कोर प्लेयर्स का मैदान में उतरने से पहले मूड सेट करने का काम करेगा। स्पीड के शौकीनों के लिए, अपडेट मैकलेरन सुपरकारों को लेकर आया है, जो प्लेयर्स को स्लीक स्किन और जबरदस्त स्टाइल के साथ मैदान में घूमने का अनुभव देगा। 

Battlegrounds Mobile India में UC बोनस चैलेंज और UC Up इवेंट प्लेयर्स को 100% तक बोनस के साथ यूसी हासिल करने या लोड करने का अवसर देते हैं। रॉयल पास 10 (RP 10) स्पेशल रिवॉर्ड भी लाता है, जिसमें स्नोबाउंड स्काई सेट और इमोट्स शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BGMI, Battlegrounds Mobile India
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.