165Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ BenQ EX240N गेमिंग मॉनिटर हुआ पेश, यूजर्स को मिलेगा नया अनुभव

MOBIUZ VA पैनल और 4ms रिस्पॉन्स समय के साथ BenQ EX240N गेमिंग मॉनिटर पेश किया गया है। नए गेमिंग मॉनिटर में 165Hz रिफ्रेश रेट है और यह 1080p वीडियो रेजोल्यूशन प्रदान करता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अगस्त 2022 10:32 IST
ख़ास बातें
  • BenQ EX240N गेमिंग मॉनिटर का कंट्रास्ट रेशियो 3000:1 है।
  • BenQ EX240N गेमिंग मॉनिटर के साथ 3 साल की लिमिटेड वारंटी मिलती है।
  • 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ इसकी सुपर लो लेटेंसी गेमर्स के लिए बेहतरीन है।

Photo Credit: BenQ

MOBIUZ VA पैनल और 4ms रिस्पॉन्स समय के साथ BenQ EX240N गेमिंग मॉनिटर पेश किया गया है। नए गेमिंग मॉनिटर में 165Hz रिफ्रेश रेट है और यह 1080p वीडियो रेजोल्यूशन प्रदान करता है। यह AMD FreeSync प्रीमियम को भी सपोर्ट करता है। साउंड के लिए इसमें ड्यूल 2.5W स्पीकर दिए गए हैं। EX240N में 23.8 इंच का डिस्प्ले दी गई है जो 250 निट्स ब्राइटनेस प्रदान करती है। गेमिंग मॉनीटर का कंट्रास्ट रेशियो 3000:1 और 72 प्रतिशत NTSC कलर स्पेस कवरेज है।

1ms MPRT रिस्पांस टाइम और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ इसकी सुपर लो लेटेंसी गेमर्स के लिए बड़ी बात होगी। गेमिंग मॉनिटर का ड्यूल स्पीकर सिस्टम इसकी 40W पावर की खपत के कुछ रेशियो के लिए जिम्मेदार है, जिसे 3.5mm जैक के जरिए हेडफोन से कनेक्ट करने पर इसे काफी कम कर सकते हैं। गेमिंग मॉनिटर में HDMI 2.0 और डिस्प्लेपोर्ट 1.2 कनेक्शन भी हैं। यूजर्स वर्तमान गेमिंग कंसोल के लिए नए BenQ गेमिंग मॉनिटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि इसकी अधिकतम रिफ्रेश रेट सिर्फ एक पीसी से इसके डिस्प्लेपोर्ट इनपुट के जरिए से प्राप्त की जाती है।
Advertisement
 

BenQ की कीमत और उपलब्धता


BenQ ने अभी तक इस गेमिंग मॉनिटर की रिलीज और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन मॉनिटर करीब 200 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 15,831 रुपये में मिल सकता है। FPS मोड, AMD FreeSync प्रीमियम और मोशन ब्लर रिडक्शन सभी EX240N में दिए गए हैं। एक वैकल्पिक मॉडल EX240 एक 10cm एडजेस्टेबल स्टैंड के साथ आता है और इसकी कीमत 240 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 18,998 रुपये होगी। EX240 में ज्यादा HDMI पोर्ट और स्विवेल भी हैं।

BenQ के मुताबिक EX240N को अपने सब्टल और रियलिस्टिक कलर्स के साथ एक इमर्सिव गेमिंग एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह गेमर्स द्वारा उम्मीद की जाने वाली हायर क्वालिटी प्रदान करेगी। फास्ट रिस्पॉन्स समय के साथ नया बेनक्यू गेमिंग मॉनिटर काफी खास साबित होता है। कंपनी BenQ EX240N गेमिंग मॉनिटर के साथ 3 साल की लिमिटेड वारंटी प्रदान करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BenQ EX240N, BenQ EX240, Gaming Monitor

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.