Battlegrounds Mobile India के लिए कैसे करें प्री-रजिस्टर, नए फीचर्स से लेकर सिस्टम रिक्वायरमेंट तक, जानें सब कुछ

Google Play लिस्टिंग से पता चलता है कि Battlegrounds Mobile India को खेलने के लिए फोन में कम से कम Android 5.1.1 वर्ज़न होना चाहिए या इससे नया वर्ज़न।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 मई 2021 15:49 IST
ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India के नाम से आएगा PUBG Mobile India
  • Google Play Store पर हुआ प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध
  • जल्द नए मैप और कई नए फीचर्स के साथ रिलीज़ होगा गेम

Battlegrounds Mobile India को Google Play Store पर प्री-रजिस्टर किया जा सकता है

PUBG Mobile का भारतीय रूप यानी Battlegrounds Mobile India के लिए अब Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि iOS यूज़र्स इस गेम को नहीं खेल पाएंगे। अभी के लिए इसके प्री-रजिस्ट्रेशन केवल Android यूज़र्स के लिए खोले गए हैं, लेकिन गेम iOS यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध होगा। इस बार पबजी मोबाइल के इस भारतीय वर्ज़न को दक्षिण कोरियाई वीडियो गेम कंपनी KRAFTON ने विकसित और पब्लिश किया है, जो इस गेम के PC वर्ज़न PlayerUnknown's Battlegrounds (PUBG) का भी डेवलपर है। पबजी मोबाइल को लेकर भारत सरकार और माता-पिता की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए नए गेम में नई प्राइवेसी पॉलिसी और कुछ नए गेमप्ले नियमों को भी लागू किया गया है। Battlegrounds Mobile India के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कहां किए जा रहे हैं और इसके लिए कैसे रजिस्टर करना है, इन सभी जानकारियों के लिए नीचे विस्तार से पढ़ें।

आज यानी 18 मई से भारत में Android यूज़र्स Battlegrounds Mobile India (PUBG Mobile India) के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्री-रजिस्टर करने वाले प्लेयर्स को कुछ एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड भी मिलेंगे। फिलहाल क्राफ्टॉन ने गेम की रिलीज़ डेट साझा नहीं की है।
Advertisement
 

Where and How to Register for Battlegrounds Mobile India

जैसा कि हमने बताया कि फिलहाल प्री-रजिस्ट्रेशन Android यूज़र्स के लिए Google Play पर खोले गए हैं। प्रीरजिस्टर करने के लिए आपको Play Store ऐप ओपन करना है और उसमें "Battlegrounds Mobile India" गेम सर्च करना है। यहां आपको KRAFTON, Inc. डेवलपर के ऐप को खोलना है और वहां हरे रंग के Pre-Register बटन पर टैप करना है। यदि आपका डिवाइस ऑटो-इंस्टॉलेशन सपोर्ट करता है, तो गेम आपके डिवाइस के लिए उपलब्ध होते ही इंस्टॉल हो जाएगा, नहीं तो आपको नोटिफिकेशन मिलने पर इसे खुद से डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा।  

जैसा कि हमने बताया कि फिलहाल इसके रिलीज़ की तारीख साझा नहीं की गई है। प्री-रजिस्टर करने वाले प्लेयर्स को एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स भी मिलेंगे। इनमें Recon Mask, Recon Outfit, Celebration Expert Title और 300 AG शामिल हैं। AG गेम की नई इन-गेम करेंसी प्रतीत होती है। 
Advertisement

गूगल प्ले स्टोर की लिस्टिंग में शामिल जानकारी से पता चलता है कि गेम में स्क्वाड के साथ-साथ वन-ऑन-वन गेमप्ले विकल्प भी होगा। गेम Unreal Engine 4 में बना है और 3D साउंड के सपोर्ट करता है। लॉन्च के पहले हफ्ते में लॉन्च वीक इेवंट्स आयोजित किए जाएंगे और प्लेयर्स के पास एक्सक्लूसिव आउटफिट्स जीतने के मौके होंगे।
 

Battlegrounds Mobile India Game System Requirements

Google Play लिस्टिंग से पता चलता है कि इस गेम को खेलने के लिए फोन में कम से कम Android 5.1.1 वर्ज़न होना चाहिए या इससे नया वर्ज़न। इसके अलावा प्लेयर के फोन में कम से कम 2GB रैम होनी चाहिए।
Advertisement
 

Battlegrounds Mobile India Features

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के गेमप्ले या फीचर्स की सटीक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन यह तय है कि नए गेम का गेमप्ले PUBG Mobile की तरह ही होगा। यह मोबाइल बैटल रोयाल गेम कई मोड्स और गेमप्ले के साथ आएगा। हाल ही में डेवलपर ने एक मैप को टीज़ किया था, जो PUBG Mobile का लोकप्रिय 4x4 मैप Sanhok प्रतीत होता है। हालांकि, ऐसा हो सकता है कि इसका नाम Sanhok के बजाय कुछ और हो। गूगल प्ले स्टोर लिस्टिंग में शामिल पोस्टर से पता चलता है कि गेम में Erangle (नाम तय नहीं) मैप भी होगा। लिस्टिंग स्क्रीनशॉट में एक नया मैप भी दिखाई दे रहा है, जिसमें कई बड़ी इमारतें और पानी की विशाल टंकी दिखाई दे रही है। इसके अलावा गाड़ियों में ग्लाइडर(Glider) भी शामिल होगा। किरदारों में एक नया चेहरा भी दिखाई दे रहा है, जो गेम में डिफॉल्ट रूप से शामिल हो सकता है।
 

क्राफ्टॉन द्वारा गेम की प्राइवेसी पॉलिसी को भी अपडेट किए जाने की पुष्टि की गई है। नई नीति के अनुसार, 18 वर्ष से कम उम्र के प्लेयर्स को गेम खेलने की योग्यता हासिल करने के लिए अपने माता-पिता या अभिभावक से सहमति लेनी होगी। माता-पिता या अभिभावक, जिन्हें लगता है कि उनके बच्चे ने उनकी सहमति के बिना पर्सनल जानकारियां प्रदान की है, वे डेवलपर्स से संपर्क कर सकते हैं और सिस्टम से जानकारियां हटाने का अनुरोध कर सकते हैं।
Advertisement

इसके अलावा खबर है कि गेम में हिंसा को लेकर भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। चीन में Game for Peace वर्ज़न की तरह ही इस वर्ज़न में भी खून के लाल इफेक्ट को हरे रंग के साथ बदला जा सकता है। गेम खेलने के समय को सीमित किया जा सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.