Battlegrounds Mobile India का दिवाली धमाका, लकी स्पिन पर डिस्काउंट व एक्स्ट्रा UC कमाने का मौका

Battlegrounds Mobile India के लिए दिवाली ऑफर की घोषणा फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए की गई। Krafton इन-गेम क्रेडिट बंडल खरीदने वाले प्लेयर्स को एक्स्ट्रा यूसी देगा।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2021 12:40 IST
ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India पर शुरू होगा Diwali ऑफर
  • UC पैक खरीदने पर मिलेंगे बोनस यूसी
  • लकी ड्रा पर मिलेगा UC डिस्काउंट

Battlegrounds Mobile India में लकी स्पिन पर मिल रहा है UC डिस्काउंट

Battlegrounds Mobile India के डेवलपर Krafton ने नए दिवाली ऑफर की घोषणा की है, जो प्लेयर्स के लिए इन-गेम क्रेडिट - UC - और अन्य रिवॉर्ड्स देंगे। इन-गेम क्रेडिट खरीदते समय प्लेयर्स को एक्स्ट्रा यूसी मिलेंगे। उन्हें लकी स्पिन के रूप में भी एक्स्ट्रा बेनिफिट्स दिए जाएंगे, जिनमें नए आउटफिट, हेलमेट, इमोट्स के साथ और भी बहुत कुछ शामिल है। इसके अलावा, इन-गेम स्टोर से भी यूसी का इस्तेमाल कर इस सभी चीज़ों को सीधा खरीदा जा सकता है।

Battlegrounds Mobile India के लिए दिवाली ऑफर की घोषणा फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए की गई। Krafton इन-गेम क्रेडिट बंडल खरीदने वाले प्लेयर्स को एक्स्ट्रा यूसी देगा। 60 UC वाले बेसिक पैक की कीमत 89 रुपये है। इसके अलावा, 449 रुपये के पैक में प्लेयर्स को 300 UC और 25 बोनस यूसी मिलेंगे। इसी तरह, प्लेयर्स को 600 UC + 60 बोनस यूसी के लिए 899 रुपये खर्च करने होंगे। 1500 UC + 300 बोनस यूसी के लिए 2,099 रुपये, 3,000 UC + 850 बोनस यूसी के लिए 4,199 रुपये और 6,000 UC + 2,100 बोनस यूसी के लिए 8,500 रुपये खर्च करने होंगे।
 

जैसा कि हमने बताया, Krafton लकी स्पिन भी जारी करेगा, जिसमें प्लेयर्स को एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिलेंगे। प्लेयर्स को सीमित अवधि के लिए लकी स्पिन के जरिए Nether Aristo set, Pumpkin Cavalier set, Pumpkin Cavalier cover, Mecha Reaper set, Bonds of Blood set, और Mecha Bruiser set जीतने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, क्राफ्टॉन ने लकी स्पिन पर छूट की घोषणा की है। दिन के पहले ड्रा में 80 UC के बजाय 10 UC में मिलेगा और 10 ड्रा एक साथ लेने के लिए प्लेयर्स को 800 UC के बजाय 540 UC खर्च करने होंगे।

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया प्लेयर्स लकी स्पिन के जरिए लकी कॉइन भी जीत सकते हैं। फिर इस इन-गेम करेंसी का इस्तेमाल इन-गेम स्टोर के जरिए कॉस्मेटिक्स खरीदने के लिए किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.