BGMI 3.1 अपडेट में 6 रोमांचक मैप्स के साथ आया WOW मोड, जल्द 2 और मैप्स मिलेंगे

BGMI 3.1 अपडेट स्काईहाई स्पेक्टेकल नाम के एक नए थीम मोड को भी ला रहा है, जो अलादीन की दुनिया से प्रेरणा लेता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 मार्च 2024 22:00 IST
ख़ास बातें
  • Android और iOS डिवाइस के लिए जारी हुआ BGMI 3.1 अपडेट
  • नए अपडेट में 6 मैप्स के सेट के साथ जोड़ा गया WOW मोड
  • अपडेट स्काईहाई स्पेक्टेकल नाम के एक नए थीम मोड को भी ला रहा है

BGMI 3.1 अपडेट Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) बैटल रॉयल गेम अपने लेटेस्ट 3.1 अपडेट में WOW (वर्ल्ड ऑफ वंडर) मोड लेकर आया है। डेवलपर के अनुसार, WOW अनूठे और मजेदार मैप्स से भरा है। पारंपरिक क्लासिक मोड के विपरीत, WOW मोड में मैप छोटे होते हैं, जिनमें अलग-अलग नियम होते हैं, जो मजेदार और रोमांचक एक्सपीरिएंस की गारंटी देते हैं। KRAFTON का कहना है कि WOW मोड गेमिंग एक्सपीरिएंस में क्रांति लाने का एक जरिया है। मोड के साथ प्लेयर्स मनोरंजन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे।

KRAFTON ने BGMI में World of Wonder (WOW) मोड जोड़ा है, जो कई सारे छोटे मैप्स का एक सेट है। इसे BGMI 3.1 अपडेट के साथ लाया जा रहा है। नया अपडेट अब Android और iOS डिवाइसों के लिए जारी किया जा रहा है। इस अपडेट के साथ WOW मोड में छह मैप्स जोड़े गए हैं और KRAFTON का कहना है कि दो मैप्स आने वाले समय में गेम में जोड़े जाएंगे।

वर्तमान में जोड़े गए छह मैप्स में The Ninja Race, Dinosaurs vs Motorcycles, The Fun Run, Jump, Bro Jump!, Daredevil Stunt Rider और Airdrop Wars शामिल हैं। वहीं, अपकमिंग मैप्स के नाम 'Giant Duck Wars (Solo Mode)' और 'Battleship (6 vs 6)' हैं।

इसके अलावा, BGMI 3.1 अपडेट स्काईहाई स्पेक्टेकल नाम के एक नए थीम मोड को भी ला रहा है, जो अलादीन की दुनिया से प्रेरणा लेता है। इस मोड में प्लेयर्स विभिन्न मैप्स पर एक जादुई लैंप की तलाश करेंगे। इसमें प्लेयर्स को गेम में आगे बढ़ने के लिए एक टेलीपोर्टल और मैजिक कारपेट भी मिलेगा। अपडेट में Bentley के साथ पार्टरशिप को भी पेश किया गया है, जिससे प्लेयर्स को गेम में कई Bentley कार चलाने के लिए मिलेंगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BGMI, Battlegrounds Mobile India
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  4. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  6. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  7. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  8. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  9. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  10. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.