Battlegrounds Mobile India फैंस का खत्म हुआ इंतज़ार, मिले ये 2 रोमांचक गेम मोड

पेलोड 2.0 मोड में प्लेयर्स को अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ बेहतर तरीके से लड़ने के लिए आर्मर्ड गाड़ियां भी मिलेंगी। नए BGMI मोड को EvoGround टैब में खेल सकते हैं।

Battlegrounds Mobile India फैंस का खत्म हुआ इंतज़ार, मिले ये 2 रोमांचक गेम मोड

Battlegrounds Mobile India में दिवाली ऑफर भी शुरू हो गया है

ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India में जुड़े Payload 2.0 और Virus Infection मोड
  • Payload 2.0 में मिलेंगे आर्मर्ड व्हीकल और हेलीकॉप्टर
  • वायरस इंफेक्शन मोड में इंसानों को लड़ना और जीतना होगा Zombies से
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India (BGMI) को पेलोड 2.0 मोड (Payload 2.0 Mode) प्राप्त हुआ है। पेलोड मोड PUBG Mobile पर भी उपलब्ध था। हालांकि, BGMI का पेलोड 2.0 मोड मूल पेलोड 2.0 मोड का थोड़ा बदला हुआ रूप है। Payload 2.0 में आर्मर्ड कार और हेलीकॉप्टर जैसे सुपर वेपन मौजूद हैं, जो गेम को और भी रोमांचक बनाते हैं। यह एक रडार, बम सूट, और मानव रहित हवाई वाहन (UAV) कंट्रोल टर्मिनल सहित कई अन्य उपकरण को भी लाता है। पेलोड 2.0 के साथ Battlegrounds Mobile India ने एक नया Virus Infection मोड भी जोड़ा है, जहां आपको Zombies से लड़ना होता है।

गेम पब्लिशर Krafton ने Instagram पर एक पोस्ट के जरिए Battlegrounds Mobile India पर Payload 2.0 मोड के आने की पुष्टि की है। पिछले महीने घोषित यह नया मोड एक खास रिवाइवल सिस्टम लाता है, जिसका इस्तेमाल आप गेम के अंदर अपने किसी भी मरे साथी को वापस लाने के लिए कर सकते हैं। क्राफ्टॉन ने पेलोड 2.0 मोड में "अधिक रोमांचकारी सर्वाइवल बैटल" अनुभव मिलने का दावा किया है।

पेलोड 2.0 मोड में प्लेयर्स को अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ बेहतर तरीके से लड़ने के लिए आर्मर्ड गाड़ियां भी मिलेंगी। नए BGMI मोड को EvoGround टैब में खेल सकते हैं।

Payload 2.0 मोड के अलावा, बीजीएमआई को एक और गेम मोड मिला है जिसे वायरस इंफेक्शन कहा जाता है। इसमें तीन अलग-अलग राउंड होते हैं। इन तीनों राउंड में इंसानों को ज़ॉम्बी से लड़ना होता है।

जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, वायरस इंफेक्शन मोड में ज़ॉम्बी इंसानों पर हमला करते हैं और उन्हें संक्रमित करते हैं, जबकि इंसानों को लड़ाई जीतने के लिए इन ज़ॉम्बी से बचना होता है। ये जॉम्बी लेवल तीन तक पहुंचने और 'ज़ॉम्बी किंग' बनने के लिए बूस्टर भी चुन सकते हैं या इंसानों को संक्रमित कर सकते हैं। दूसरी ओर, आखिर में बचे तीन इंसान 'हीरो' में बदल जाते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »