Republic Day Sale: Asus ROG Ally गेमिंग हैंडहेल्ड कंसोल पर Rs. 10 हजार का बंपर डिस्काउंट

Asus ROG Ally में AMD Ryzen Z1 Extreme प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए AMD RDNA 3 चिप लगी है। डिवाइस में 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी गई है। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जनवरी 2024 21:03 IST
ख़ास बातें
  • Amazon और Flipkart सेल में Asus ROG Ally RC71L 10,000 रुपये सस्ता खरीदें
  • इस गेमिंग हैंडहेल्ड को भारत में 69,990 रुपये में लॉन्च किया गया था
  • चुनिंदा बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा
Asus ROG Ally हैंडहेंल्ड गेमिंग कंसोल को Amazon और Flipkart की Republic Day सेल के दौरान 10,000 रुपये की छूट पर बेचा जा रहा है। अमेजन की सेल 13 जनवरी से शुरू हुई थी और 18 जनवरी तक चलेगी, जबकि फ्लिपकार्ट सेल 19 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान ग्राहक Asus ROG Ally को इस बंपर छूट पर खरीद सकते हैं। इस गेमिंग हैंडहेल्ड को भारत में पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। इसमें Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम चलता है। डिवाइस 7 इंच के IPS LCD डिस्प्ले से लैस है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 500 nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

Amazon और Flipkart सेल के दौरान Asus ROG Ally RC71L मॉडल 10,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। इस गेमिंग हैंडहेल्ड को भारत में 69,990 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर चल रही Republic Day सेल के दौरान इसे 59,990 रुपये में बेचा जा रहा है। हालांकि, खबर लिखते समय तक अमेजन पर इसकी कीमत 60,030 रुपये दिखा रहा था।
Advertisement

इतना ही नहीं, दोनों जगहों पर चुनिंदा बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी हासिल किया जा सकता है, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत और कम हो जाएगी। इसके अलावा, दोनों प्लेटफॉर्म पर No Cost EMI ऑप्शन भी उपलब्ध हैं।
 

Asus ROG Ally specifications

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Asus ROG Ally में 7 इंच का IPS डिस्प्ले है जो कि 1920 x 1080 पिक्सल के फुल एचडी रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसमें Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन है जो कि स्क्रीन को ड्यूरेबल बनाता है। इसमें AMD Ryzen Z1 Extreme प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए AMD RDNA 3 चिप लगी है। डिवाइस में 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी गई है। 
Advertisement

गेमिंग कंसोल Windows 11 OS पर चलता है। इसमें डुअल स्पीकर मौजूद हैं। यह Asus' Smart Amplifier Technology से लैस है जिससे इसमें बेहतर ऑडिया क्वालिटी मिलती है। 40WHr बैटरी से लैस यह गेमिंग डिवाइस 65W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, USB 3.2 Gen2 Type C पोर्ट है, UHS-II microSD कार्ड रीडर भी है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.