Apex legends बैटल रॉयल गेम Play Store पर रजिस्‍ट्रेशन के लिए उपलब्ध

डेवलपर्स का कहना है कि मोबाइल पर गेम खेलते हुए भी वही फील आएगा, जो PC और कंसोल पर आता है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 मार्च 2022 10:48 IST
ख़ास बातें
  • इस गेम को खेलने के लिए आपको प्री-रजिस्‍टर करना होगा
  • Google Play Store पर एपेक्स लीजेंड्स मोबाइल के पेज पर रजिस्‍ट्रेशन होगा
  • जैसे ही गेम दुनियाभर में लॉन्‍च होगा, आप भी इसे अपने मोबाइल पर खेल पाएंग

अगर आपके एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन में 3जीबी से कम रैम है, तो आप यह गेम नहीं खेल पाएंगे।

Photo Credit: ea.com

स्‍मार्टफोन पर गेम खेलने वाले यूजर्स के लिए अच्‍छी खबर है। PC और कंसोल का पॉपुलर बैटल रॉयल गेम ‘एपेक्‍स लेजेंड्स' (Apex legends) दुनियाभर में Google Play Store पर रजिस्‍ट्रेशन के लिए आ गया है। पिछले महीने इस गेम को चुनिंदा रीजन में मोबाइल डिवाइसेज के लिए लॉन्‍च किया गया था। गेम को डेवलप करने वालीं इलेक्‍ट्रॉनिक आर्ट्स और रेस्पॉन एंटरटेनमेंट ने बताया है कि इस साल यह गेम दुनियाभर में उपलब्ध होगा। डेवलपर्स का कहना है कि मोबाइल पर गेम खेलते हुए भी वही फील आएगा, जो PC और कंसोल पर आता है। हालांकि स्‍मार्टफोन के हिसाब से गेम प्‍ले में थोड़े-बहुत बदलाव देखने को मिलेंगे। 

गेम के स्‍मार्टफोन के लिए लॉन्‍च होते ही अगर आप इसे खेलना चाहते हैं, तो प्री-रजिस्‍टर करना होगा। इसके लिए आप Google Play Store पर एपेक्स लीजेंड्स मोबाइल के पेज पर जा सकते हैं और प्री-रजिस्टर बटन पर टैप कर सकते हैं। जैसे ही यह गेम दुनियाभर में लॉन्‍च होगा, आप भी इसे अपने मोबाइल पर खेल पाएंगे। 
Advertisement
गेम की डेवलपर रेस्पॉन एंटरटेनमेंट ने यह भी बताया कि गेम किन डिवाइसेज पर खेला जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक, अगर आपके एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन में 3जीबी से कम रैम है, तो आप यह गेम नहीं खेल पाएंगे। iOS यूजर्स भी 2जीबी से कम रैम वाली डिवाइस में इस गेम को नहीं खेल पाएंगे। फ‍िलहाल यह गेम अपने डेवलपमेंट में है और इसे स्‍मार्टफोन्‍स पर चलने के लिए ऑप्‍टमाइज किया जा रहा है। यही वजह है कि Vivo, Oppo, Huawei, Motorola, Samsung, Lenovo और Xiaomi के कुछ 2जीबी रैम मॉडल्‍स को भी यह सपोर्ट करेगा। 

Apex legends को सबसे पहले विंडोज, प्‍लेस्‍टेशन 4 और एक्‍सबॉक्‍स वन के लिए साल 2019 में रिलीज किया गया था। गेम पॉपुलर हो गया, तो इसे पिछले साल निंटेंडो स्विच यूजर्स के लिए भी रिलीज किया गया। इस साल इसे चुनिंदा रीजन में एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए पेश किया गया साथ में एक्‍सबॉक्‍स सीरीज X/S और प्‍लेस्‍टेशन 5
Advertisement
पर भी लाया गया। अब यह दुनियाभर के स्‍मार्टफोन यूजर्स के लिए आने वाला है और Google Play Store पर रजिस्‍ट्रेशन के लिए उपलब्‍ध है। गेम के लॉन्‍च होने के बाद खासतौर पर इंडिया में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को तगड़ी चुनौती मिल सकती है।  

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.