BGMI का एक और बड़ा एक्‍शन, गेम में चीटिंग करने वाले 170,000 से ज्‍यादा अकाउंट्स बैन

दिसंबर में क्राफ्टन ने बताया था कि वह उन डिवाइसेज को ही परमानेंट बैन करेगा, जिनके जरिए गेम में धोखाधड़ी की जाती है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 9 फरवरी 2022 19:14 IST
ख़ास बातें
  • क्राफ्टन इस तरह की कार्रवाई करता रहता है
  • बैन किए गए प्‍लेयर्स की लिस्‍ट भी पब्लिश की गई है
  • दिसंबर और जनवरी में भी क्राफ्टन ने लाखों अकाउंट्स बैन किए थे

क्राफ्टन ने उन 60 प्‍लेयर्स की लिस्‍ट भी जारी की है, जिन्होंने बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया का जोनाथन वॉइस पैक जीता है।

Photo Credit: Krafton

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) की डेवलपर क्राफ्टन (Krafton) ने ताजा कार्रवाई करते हुए 1 लाख 70 हजार से ज्‍यादा अकाउंट्स पर बैन लगा दिया है। यह कार्रवाई दो हफ्तों के दौरान की गई। धोखाधड़ी करने वाले और दूसरे गेमर्स के अनुभव को खराब करने वाले प्‍लेयर्स के ख‍िलाफ यह एक्‍शन लिया गया है। क्राफ्टन इस तरह की कार्रवाई करता रहता है। बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के उन प्‍लेयर्स की लिस्‍ट भी क्राफ्टन ने पब्लिश की है, जिन पर बैन लगाया गया है। दिसंबर में क्राफ्टन ने बताया था कि वह उन डिवाइसेज को ही परमानेंट बैन करेगा, जिनके जरिए गेम में धोखाधड़ी की जाती है। इसके अलावा क्राफ्टन ने उन 60 प्‍लेयर्स की लिस्‍ट जारी की है, जिन्होंने बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया का जोनाथन वॉइस पैक जीता है।

एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में क्राफ्टन ने बताया कि उसने दो सप्ताह में 1 लाख 71 हजार 188 बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया अकाउंट्स पर बैन लगा दिया। कार्रवाई 24 जनवरी को शुरू हुई और 6 फरवरी को खत्‍म हुई। क्राफ्टन ने उन अकाउंट्स की लिस्‍ट भी पब्लि‍श की है जिन पर बैन लगाया गया है। 
Advertisement

अपने पोस्ट में क्राफ्टन ने कहा है कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया अपने यूजर्स को एक बेहतर गेमिंग का माहौल देने के लिए सख्‍त बैन को लागू करने की कोशिश करेगा। आमतौर पर क्राफ्टन ऐसे अकाउंट्स को बैन कर देती है, जिन्‍होंने गेम को किसी अनऑफिशियल सोर्स से डाउनलोड किया हो या उनकी डिवाइस पर अवैध प्रोग्राम इंस्टॉल हों। अवैध प्रोग्राम्‍स का मतलब उन प्रोग्राम्‍स से है, जो दूसरे प्‍लेयर्स का अनुभव खराब करते हैं और गेम में एक्‍स्‍ट्रा एडवांटेज लेने की कोशिश करते हैं।  

क्राफ्टन ने 10 जनवरी से 16 जनवरी के बीच भी लगभग 50 हजार अकाउंट्स और 3 से 9 जनवरी के बीच 70 हजार से ज्‍यादा अकाउंट्स पर बैन लगा दिया था। इसी तरह, 27 दिसंबर और 2 जनवरी के बीच 71 हजार से ज्‍यादा अकाउंट्स पर बैन लगाया गया था। 20 से 26 दिसंबर के बीच लगभग 60 हजार अकाउंट्स बैन किए गए थे। इसी तरह 13 से 19 दिसंबर के बीच 1 लाख अकाउंट्स बैन किए गए थे। दिसंबर में क्राफ्टन ने बताया था कि वह गेम में धोखा देने के लिए इस्‍तेमाल की जाने वालीं डिवाइसेज पर बैन लगाएगा। इससे पहले सिर्फ अकाउंट्स को बैन किया जाता था। डिवाइस बैन करने का मतलब है कि प्‍लेयर्स उस डिवाइस पर दोबारा BGMI नहीं खेल पाएंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.