Amazon Prime Gaming: अप्रैल महीने में 12 धांसू गेम्स फ्री में खेलने का मौका! ये रही लिस्ट

कल, यानी 11 अप्रैल को Amazon Prime Gaming में Fallout 2 के साथ Drawn: Trail of Shadows, Faraway 3: Arctic Escape और पिनबॉल से प्रेरित Demon's Tilt गेम्स को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2024 16:56 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Prime Gaming में इस महीने मिलेंगे 12 फ्री गेम्स
  • 4 अप्रैल को दो गेम्स जोड़े गए थे और कुछ गेम्स कल, 11 अप्रैल को मिलेंगे
  • 18 अप्रैल और 25 अप्रैल को भी बचे हुए गेम्स प्लेटफॉर्म पर लाइव होंगे

Prime Gaming में समय-समय पर पॉपुलर गेम्स को फ्री में खेलने के लिए जोड़ा जाता है

Amazon Prime Gaming ने अपने यूजर्स के लिए 4 नए गेम के साथ 2024 की शुरुआत की थी और अब लीस्ट में 12 नए गेम्स को जोड़ा जा रहा है। जी हां, अप्रैल महीने में प्राइम मेंबर्स 12 धांसू गेम्स को बिल्कुल फ्री में खेल सकेंगे। ये गेम्स केवल प्राइम सब्सक्रिप्शन रखने वाले मेंबर्स के लिए फ्री होंगे। ये टाइटल्स अलग-अलग तारीखों पर प्लेटफॉर्म में जोड़े जाएंगे। लिस्ट में कुछ सबसे पॉपुलर नाम Fallout 2, Chivalry 2, Black Desert और Faraway 2 हैं। 

प्राइम गेमिंग सर्विस में इन गेम्स को एक-एक करके हर गुरुवार को पेश किया जाएगा, जिनमें से दो गेम्स - ओपन-वर्ल्ड MMORPG Black Desert और पजल एडवेंचर गेम Faraway 2: Jungle Escape को बीते गुरुवार, 4 अप्रैल को पेश किया जा चुका है। कल, यानी 11 अप्रैल को Fallout 2 के साथ Drawn: Trail of Shadows, Faraway 3: Arctic Escape और पिनबॉल से प्रेरित Demon's Tilt गेम्स को प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाएगा।

लिस्ट में सबसे पॉपुलर गेम - Fallout 2, Fallout गेम सीरीज का दूसरा भाग, 1998 में रिलीज हुआ था। यह 2241 में, पहले Fallout गेम के 80 साल बाद California में स्थापित है। आप Chosen One हैं, Arroyo के गांव के एक निवासी, जो Vault 13 से पानी चोरी करने वाले Enclave के लिए निकलते हैं। आप California का पता लगा सकते हैं, विभिन्न प्रकार के quests को पूरा कर सकते हैं, दुश्मनों से लड़ सकते हैं और अपनी पार्टी में नए सदस्यों को शामिल कर सकते हैं।

इसके बाद, 18 अप्रैल को मेंबर्स मिस्ट्री गेम Rose Riddle: The Fairy Tale Detective Collector's Edition और पॉइंट-एंड-क्लिक एडवेंचर Dexter Stardust: Adventures in Outer Space को एक्सेस कर सकेंगे। आखिर में, 25 अप्रैल को लाइनअप में Vlad Circus: Descend into Madness, हिडन-ऑब्जेक्ट गेम Living Legends: Fallen Sky और 3D पजल-एस्केप गेम Tiny Robots Recharged को शामिल किया जाएगा।

फ्री गेम्स की सीरीज में LEGO Fortnite, Earthworm Jim 2 और Trackmania जैसे गेम्स भी शामिल हैं, लेकिन इन्हें केवल अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी स्पेन, यूके और इटली सहित चुनिंदा देशों में प्राइम मेंबर्स के लिए Amazon Luna के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. अपने इलाके में कैसे चेक करें 5G नेटवर्क आ रहा है या नहीं? ऑनलाइन हो जाएगा सारा काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में बढ़ सकती है Tesla की सेल्स, Model Y L के लिए मजबूत डिमांड
  2. Moto G77 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  3. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  4. क्या और महंगे होंगे मोबाइल-लैपटॉप? Samsung समेत कंपनियां बढ़ाएंगी RAM की कीमत
  5. Motorola Edge 70 Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  6. Samsung Galaxy A27 5G की भारत में सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए ₹3 हजार का डिस्काउंट!
  7. iQOO Z11 Lite का टीजर जारी, जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Vivo X300e में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 3C पर हुई लिस्टिंग
  9. मोबाइल ऐप से बंद हुए बैटरी रिक्शा, अब Google और Apple को हटानी होंगी ऐसी ऐप्स
  10. ई-रिक्शा के बाद अब ATM हो रहे हैं बंद? मोबाइल ऐप से कंट्रोल करने का वीडियो वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.