• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 9: खूब भा रही विकी कौशल सारा अली खान की केमिस्ट्री! 40 करोड़ पार पहुंची फिल्म!

Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 9: खूब भा रही विकी कौशल-सारा अली खान की केमिस्ट्री! 40 करोड़ पार पहुंची फिल्म!

फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है जो इससे पहले 'लुका छिपी' और 'मिमी' जैसी कामयाब फिल्में बना चुके हैं।

Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 9: खूब भा रही विकी कौशल-सारा अली खान की केमिस्ट्री! 40 करोड़ पार पहुंची फिल्म!

विकी कौशल और सारा अली खान की जोड़ी को फिल्म जरा हटके जरा बचके में काफी पसंद किया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • इसने 37.5 करोड़ रुपये का भारत में कुल कलेक्शन शुक्रवार तक कर लिया है
  • फिल्म ने एक हफ्ते के अंदर ही अपना बजट पूरा कर लिया है
  • फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है
विज्ञापन
Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 9: विकी कौशल और सारा अली खान की कॉमेडी-ड्रामा मूवी 'जरा हटके जरा बचके' (Zara Hatke Zara Bachke) बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में बहुत अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने एक हफ्ते के अंदर ही अपना बजट पूरा कर लिया है। इसकी की रिलीज का आज 9वां दिन है। साथ ही मूवी का ये दूसरा वीकेंड है। आइए आपको बताते हैं कि एक हफ्ते के अंदर फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है, और आज इससे कितने कलेक्शन की उम्मीद है। 

विकी कौशल (Vickey Kaushal) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की जोड़ी को फिल्म जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke) में काफी पसंद किया जा रहा है। लक्ष्मण उतरेकर निर्देशित ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म अब तक पहले हफ्ते में 37 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। अपने दूसरे हफ्ते के पहले शुक्रवार, यानि कि 8वें दिन इसका कलेक्शन, Sacnilk के अनुसार, 3.42 करोड़ रुपये का बताया गया है। शुक्रवार का दिन पूरा होने तक इसने 37.5 करोड़ रुपये का भारत में कुल कलेक्शन कर लिया था। 

आज फिल्म की रिलीज का 9वां दिन है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार फिल्म आज के दिन कल से भी ज्यादा कलेक्शन कर सकती है। इसका कलेक्शन आज 4.5 करोड़ रुपये के लगभग तक जा सकता है, या फिर उससे भी ज्यादा हो सकता है। शनिवार का संभावित कलेक्शन मिलाकर फिल्म 40 करोड़ को पार कर जाएगी। इसका टोटल कलेक्शन 45 करोड़ रुपये तक भी जा सकता है। 9 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले शनिवार को सबसे ज्यादा कमाई की थी जब इसने 7.2 करोड़ रुपये जुटाए थे। 

'जरा हटके जरा बचके' की कहानी
फिल्म में सौम्या दुबे चावला (सारा अली खान) और कपिल दुबे (विक्की कौशल) एक शादीशुदा कपल हैं जिन्होंने लव मैरिज की है। ये इंदौर की जॉइंट फैमिली में रहते हैं जो कि मध्यम वर्ग का परिवार है। कपिल दुबे लोगों को योग सिखाते हैं जबकि सौम्या दुबे एक टीचर हैं। कपिल और सौम्या की परेशानी ये है कि घर में माता-पिता और बच्चों के रहते उन्हें घर के हॉल में सोना पड़ता है। जिसके चलते अपनी शादीशुदा जिंदगी के लिए उन्हें प्राइवेसी नहीं मिल पा रही है। इसके समाधान के लिए कपल एक अनोखा तरीका अपनाता है। 

फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है जो इससे पहले 'लुका छिपी' और 'मिमी' जैसी कामयाब फिल्में बना चुके हैं। विक्की कौशल और सारा अली खान के अलावा इसमें इनामुलहक, नीरज सूद, राकेश बेदी, शारिब हाशमी, सुष्मिता मुख़र्जी भी अहम किरादारों में हैं। इस फिल्म का बजट 40 करोड़ बताया जा रहा है। जिसे यह पूरा कर चुकी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »