Chor Nikal Ke Bhaga Trailer Release: यामी गौतम, सनी कौशल की 'चोर निकल के भागा' का एक्शन पैक्ड ट्रेलर आउट! Netflix पर इस दिन होगी रिलीज

फिल्म के डायरेक्टर अजय सिंह ने एक बयान में बताया है कि चोर निकल के भागा एक ऐसे चोर की कहानी है जो एक प्लेन हाइजैक में फंस जाता है, उसके बाद फिल्म में कई तरह की घटनाएं आगे बढ़ती हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 मार्च 2023 21:25 IST
ख़ास बातें
  • यामी गौतम, सनी कौशल की फिल्म 'चोर निकल के भागा' रिलीज के लिए तैयार है।
  • फिल्म में शरद केलकर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं।
  • फिल्म की रिलीज डेट 24 मार्च है।

चोर निकल के भागा के टीजर से पता चलता है कि यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होने वाली है।

Photo Credit: Twitter/Netflix India

यामी गौतम और सनी कौशल की फिल्म 'चोर निकल के भागा' अब रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। यह एक एक्शन और थ्रिलर फिल्म है जिसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में यामी गौतम एक एयर होस्टेस के रोल में दिख रही हैं। यामी गौतम धार और सनी कौशल के अलावा फिल्म में शरद केलकर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म को अजय सिंह ने निर्देशित किया है। Netflix ने एक ट्वीट के माध्यम से फिल्म के बारे में नया अपडेट दिया है। आप भी जानें। 

फिल्म चोर निकल के भागा एक Netflix ओरिजनल फिल्म के रूप में रिलीज की जा रही है। फिल्म की रिलीज डेट 24 मार्च है, जिसे नेटफ्लिक्स ने कंफर्म कर दिया है। यामी गौतम धार और सनी कौशल इस फिल्म में लीड रोल में हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपडेट के साथ में लिखा है, 'सावधानी बनाएं और आखें खुली रखें, क्योंकि इस फ्लाइट में कुछ भी हो सकता है।'

Advertisement
चोर निकल के भागा के ट्रेलर को नेटफ्लिक्स ने कुछ देर पहले ही रिलीज किया है और यह दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। चोर निकल के भागा के ट्रेलर से पता चलता है कि यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होने वाली है। ट्रेलर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म में यामी गौतम एयर होस्टेस के किरदार में भी नजर आ रही हैं। एक फ्लाइट इसमें दिखाई गई है जिसको बीच उड़ान में ही हाइजैक कर लिया जाता है। ट्रेलर को अब तक 24 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे 13 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। आप भी देखें फिल्म का एक्शन और थ्रिल पैक्ड ट्रेलर- 

फिल्म के डायरेक्टर अजय सिंह ने एक बयान में बताया है कि चोर निकल के भागा एक ऐसे चोर की कहानी है जो एक प्लेन हाइजैक में फंस जाता है, उसके बाद फिल्म में कई तरह की घटनाएं आगे बढ़ती हैं। उन्होंने आगे कहा कि मेडॉक फिल्म्स के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा और नेटफ्लिक्स के साथ आने से वह काफी उत्साहित हैं। फिल्म को दिनेश विजान और अमर कौशिक ने प्रड्यूस किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.