Latest OTT Release : किस ओटीटी पर रिलीज हुईं सिंघम अगेन और भूलभुलैया-3, जानें

ओटीटी पर एक और वीकेंड आ गया है। साल 2024 का आखिरी हफ्ता कई नई फ‍िल्‍मों के साथ ओवर द टॉप पर लौटा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2024 15:13 IST
ख़ास बातें
  • नेटफ्लिक्‍स और प्राइम वीडियो पर नई फ‍िल्‍में
  • बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर आई भूलभुलैया 3
  • अजय देवगन की सिंघम अगेन को भी देख पाएंगे

प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्‍स, जी5 और जियो सिनेमा पर रिलीज हुईं नई फ‍िल्‍में, वेब सीरीज।

Latest OTT Release December 2024 : ओटीटी पर एक और वीकेंड आ गया है। साल 2024 का आखिरी हफ्ता कई नई फ‍िल्‍मों के साथ ओवर द टॉप पर लौटा है। आप भूलभुलैया-3 से लेकर सिंघम अगेन को स्‍ट्रीम कर पाएंगे। दोनों फ‍िल्‍में इस साल दिवाली पर रिलीज हुई थीं और दर्शकों का भरपूर प्‍यार पाने में कामयाब रहीं। सिंघम में अजय देवगन के अलावा कई सारे स्‍टार्स मौजूद हैं, जबकि भूलभुलैया-3 में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्ष‍ित प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा भी ओटीटी पर काफी कुछ नया है, आइए जानते हैं। 
 

सिंघम अगेन (Singham Again) 

रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन आज से ओटीटी पर देखी जा सकेगी। इसे प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। फ‍िल्‍म में अजय देवगन डीसीपी बाजीराव सिंघम के किरदार में दिखाई देंगे। उनके अलावा अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर भी इस फ‍िल्‍म में हैं। आप पूरे प‍रिवार के साथ इसे देख सकते हैं। आंकड़ों पर भरोसा करें तो फ‍िल्‍म ने भारत में करीब 300 करोड़ रुपये का करोबार किया था। 
 

भूलभुलैया-3 (Bhul Bhulaiya 3)

भूलभुलैया-3 भी दिवाली पर रिलीज हुई थी और यह कार्तिक आर्यन की सफलतम फ‍िल्‍मों में से एक बन गई है। इसके पिछले भाग में तब्‍बू ने भूमिका न‍िभाई थी, पर तीसरे पार्ट में आपको विद्या बालन की अदाकारी देखने को मिलेगी। वह ओरिजिनल भूलभुलैया में भी थीं। इस बार माधुरी दीक्षित और तृप्‍त‍ि डिमरी भी इस फ‍िल्‍म में हैं। इसे आज से नेटफ्लिक्‍स पर स्‍ट्रीम किया जा सकता है। 
 

डॉक्‍टर्स (Doctors)

लीक से कुछ हटकर देखना चाहते हैं तो जियोसिनेमा पर डॉक्‍टर्स को स्‍ट्रीम कर सकते हैं। शरद केलकर ने इस सीरीज में मुख्‍य भूमिका निभाई है। उन्‍होंने टीवी से बड़े पर्दे और ओटीटी पर खुद को स्‍थापित किया है। उनके अपोजिट हर्लीन सेठी नजर आएंगी। वेब सीरीज मेडिकल प्रोफेशन पर रोशनी डालती है। 
 

खोज (Khoj) 

‘खोज- परछाइयों के उस पार' को स्‍ट्रीम किया जा सकता है जी5 पर। यह एक मिस्‍ट्री थ्रिलर सीरीज है, जिसमें शारिब हाशमी और अनुप्रिया गोयनका मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 25 हजार से सस्ते में घर में होगी जबरदस्त कूलिंग, ये 5 Split AC बिल भी करेंगे कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरा और परफॉर्मेंस में OnePlus 16 कर देगा सभी पिछले डिवाइसेज को पीछे, जानें ऐसा क्या होने वाला है खास
  2. 31 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, यहां से खरीदने पर होगा फायदा
  3. Realme भारत में लॉन्च करने वाला है P4 Lite 5G, 'बजट' फोन के टीजर में दिखाई दिया डिजाइन
  4. इन रोमांचक PlayStation गेम्स को फ्री में खेलने का मौका, मार्च महीने की पूरी लिस्ट हुई लीक
  5. क्रिप्टो स्कैम में हैदराबाद के कंसल्टेंट के साथ 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी
  6. Poco X8 Pro Max में होगी 9,000mAh की दमदार बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. LPG सिलेंडर की किल्लत, स्मार्ट कूकर बनेंगे मदद, ऑनलाइन भारी डिस्काउंट पर खरीदें
  8. UPI यूजर्स के लिए नया खतरा, ‘Digital Lutera’ से अकाउंट हाईजैक का दावा
  9. Samsung Galaxy S26 सीरीज की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.