Fast X Box Office Collection Day 4: विन डीजल (Vin Diesel) की एक्शन फिल्म की धुंआधार कमाई! पहुंची 40 करोड़ के पार!

Fast X ने भारत में अब तक 40 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 मई 2023 16:40 IST
ख़ास बातें
  • आज यानि पहले रविवार को फिल्म 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है।
  • फिल्म 19 मई को भारत में रिलीज हुई थी।
  • इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था।

विन डीजल (Vin Diesel) की एक्शन मूवी फास्ट एक्स (Fast X) सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है।

Fast X Box Office Collection Day 4: विन डीजल (Vin Diesel) की एक्शन मूवी फास्ट एक्स (Fast X) सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म 19 मई को भारत में रिलीज हुई है और 2 दिनों में ही इसने मोटी कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि तीन दिनों के भीतर ही फिल्म 40 करोड़ रुपये के कलेक्शन के पार पहुंच गई है। फिल्म में जॉर्डन ब्रूस्टर, टायरिस गिब्सन, मिशेल रोड्रिग्ज, सुंग कांग जैसे स्टार भी हैं। आइए आपको बताते हैं फास्ट एक्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक कितना हो गया है और यह फिल्म किस रफ्तार से आगे बढ़ रही है। 

हॉलीवुड मूवी पिछले कई सालों से भारत में अच्छी खासी कमाई कर रही हैं। अब लेटेस्ट रिलीज की बात करें तो विन डीजल (Vin Diesel) की एक्शन मूवी फास्ट एक्स (Fast X) भी उसी राह पर है। फिल्म ने रिलीज होते ही ताबड़तोड़ कमाई करना शुरू कर दिया। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, कई देशों में फिल्म गुरूवार को ही रिलीज हो गई थी। पहले दिन इसने 12.5 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 13.6 करोड़ रुपये का रहा। तीसरे दिन इसने 16 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। अब चौथे दिन यानि कि आज के लिए अनुमान लगाया गया है कि यह 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। देखें फिल्म का शानदार ट्रेलर- 
Advertisement

Fast X ने भारत में अब तक 40 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। फिल्म के लिए चौथे दिन की भविष्यवाणी अगर सही साबित होती है तो फिल्म आज यानि पहले रविवार को 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है। वीकेंड पर संडे के दिन ज्यादा दर्शकों के आने की उम्मीद की जाती है। ऐसे में फिल्म इस आंकड़े के छूती हुई दिखाई दे रही है। फिल्म में सितारों की भरमार है। विन डीजल के अलावा इसमें जॉर्डन ब्रूस्टर, टायरिस गिब्सन, मिशेल रोड्रिग्ज, सुंग कांग, लुडाक्रिस, जेसन मोमोआ, जॉन सीना, ब्री लार्सन, रीटा मोरेनो, नथाली इमैनुएल, जेसन स्टैथम, एलन रिचसन, डेनिएला मेल्चिओर, स्कॉट ईस्टवुड, हेलेन मिरेन और चार्लीज़ थेरॉन भी नजर आने वाले हैं। 

फास्ट एंड फ्यूरियस (Fast and Furious) फ्रंचाइजी की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इसका अंदाजा फिल्म के बॉक्स कलेक्शन को देखकर भी लगाया जा सकता है। 10वीं किश्त को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म साउथ एशिया में अच्छी खासी चल रही है। जिसमें से चीन में इसे सबसे अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बड़ा रिकॉर्ड सेट कर सकती है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती है या बीच में ही सुस्त पड़ जाती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.