Bigg Boss 16 के सेट पर फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे Vicky Kaushal और Kiara Advani

बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में अभिनेत्री कियारा आडवाणी और विक्की कौशल सलमान खान के शो बिग बॉस 16 के सेट पर आने वाले हैं। विक्की और कियारा अपनी आगामी फिल्म ‘गोविंदा मेरा नाम’ के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के सेट पर नजर आएंगे।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2022 17:38 IST
ख़ास बातें
  • विक्की और कियारा फिल्म प्रमोशन के लिए बिग बॉस में आएंगे नजर
  • विक्की और कियारा फिल्म आगामी फिल्म ‘गोविंदा मेरा नाम’ है
  • ‘गोविंदा मेरा नाम’ 16 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कियारा आडवाणी हाल ही में अपनी फिल्म गोविंदा नाम मेरा के प्रमोशन के लिए सलमान खान के शो बिग बॉस 16 के सेट पर नजर आए।

सलमान खान का शो Bigg Boss 16 अपने दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। शो अपने सीजन में तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है। वहीं शो में अर्चना गौतम सबसे लड़ती- भिड़ती दिखाई दे रही हैं। इन दिनों प्रियंका और अर्चना के बीच कभी दोस्ती तो कभी दुश्मनी नजर आ रही है। सभी कंटेस्टेंट शो में बने रहना चाहते हैं। जिसके लिए वो बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क को जीतने की हर मुमकिन कोशिश में लग हुए हैं। अब हाल ही के शो का एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है। जिसमें दिखाया गया है की आने वाले एपिसोड में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी बिग बॉस के घर पहुंचने वाले हैं।

बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में अभिनेत्री कियारा आडवाणी और विक्की कौशल सलमान खान के शो बिग बॉस 16 के सेट पर आने वाले हैं। विक्की और कियारा अपनी आगामी फिल्म ‘गोविंदा मेरा नाम' के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के सेट पर नजर आएंगे। जहां वो फिल्म के प्रमोशन के साथ ही सलमान खान के साथ मस्ती करते भी दिखाई देंगे।
 
शो के रिलीज वीडियो में दिखाया गया है की विक्की कौशल और कियारा आडवाणी बिग बॉस में अपने फिल्म के गाने पर डांस करते नजर आते हैं। तभी शो के होस्ट सलमान खान विक्की कौशल से पूछते हैं की ‘आप दोनों छत पर डांस कर रहे होते हैं और आपकी वाइफ आ जाती है?' जिसके जवाब में विक्की हां में सिर हिलाते हैं। उसके बाद सलमान के साथ सभी हंसने लगते हैं। ‘गोविंदा नाम मेरा' फिल्म के गाने पर फिर से कियारा और विक्की थिरकते नजर आते हैं। सलमान भी दोनों के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि फिल्म गोविंदा नाम मेरा में कियारा आडवाणी और विक्की कौशल के साथ भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। जिसके मुताबिक ये फिल्म 16 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉट्स्टार पह रिलीज हो चुकी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  2. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  3. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  4. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  5. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  6. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  8. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  10. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.