Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 3: दूसरे दिन 7 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ZHZB ने अब तक जोड़े इतने करोड़

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में यह 15 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 जून 2023 16:14 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म ने शनिवार को 7.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर हैरान किया।
  • इस फिल्म का बजट 40 करोड़ बताया जा रहा है।
  • फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है।

विकी कौशल और सारा अली खान की जोड़ी से सजी जरा हटके जरा बचके बीते शुक्रवार हुई थी रिलीज

Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 3: विकी कौशल और सारा अली खान की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' (Zara Hatke Zara Bachke) की रिलीज का आज तीसरा दिन है। फिल्म ने रिलीज के पहले दो दिनों में संतोषजनक कमाई की है। वहीं, शनिवार को इसके कलेक्शन में इजाफा हुआ जो कि रविवार को वीकेंड के आखिरी दिन और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। द केरल स्टोरी और फास्ट एक्स जैसे सुपरहिट फिल्मों के चलते ZHZB ने पहले दिन 5.49 करोड़ का कलेक्शन कर अपना दम दिखा दिया। दूसरे दिन, यानि कि शनिवार को इसने उम्मीद से ज्यादा 7.20 करोड़ का कारोबार किया जबकि उम्मीद 6.5 करोड़ की लगाई जा रही थी। 

विकी कौशल और सारा अली खान की जोड़ी से सजी जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke) बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म अब तक भारत में लगभग 13 करोड़ रुपये कमा चुकी है जो कि इसकी केवल 2 दिनों की कमाई है। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने शनिवार को 7.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर हैरान किया। आज इसकी रिलीज का तीसरा दिन है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 3 लगभग 8.50 करोड़ रुपये तक जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो फिल्म महज तीन दिनों में ही 21.19 करोड़ को पार कर जाएगी।
Advertisement
 

'जरा हटके जरा बचके' की कहानी

फिल्म में सौम्या दुबे चावला (सारा अली खान) और कपिल दुबे (विक्की कौशल) एक शादीशुदा कपल हैं जिन्होंने लव मैरिज की है। ये इंदौर की जॉइंट फैमिली में रहते हैं जो कि मध्यम वर्ग का परिवार है। कपिल दुबे लोगों को योग सिखाते हैं जबकि सौम्या दुबे एक टीचर हैं। कपिल और सौम्या की परेशानी ये है कि घर में माता-पिता और बच्चों के रहते उन्हें घर के हॉल में सोना पड़ता है। जिसके चलते अपनी शादीशुदा जिंदगी के लिए उन्हें प्राइवेसी नहीं मिल पा रही है। इसके समाधान के लिए कपल एक अनोखा तरीका अपनाता है। 

फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है जो इससे पहले 'लुका छिपी' और 'मिमी' जैसी कामयाब फिल्में बना चुके हैं। विक्की कौशल और सारा अली खान के अलावा इसमें इनामुलहक, नीरज सूद, राकेश बेदी, शारिब हाशमी, सुष्मिता मुख़र्जी भी अहम किरादारों में हैं। इस फिल्म का बजट 40 करोड़ बताया जा रहा है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में यह 15 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। बजट के हिसाब से फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि अपना बजट यह पहले हफ्ते में पूरा कर चुकी होगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.