Ved Box Office Collection Day 5: रितेश, जेनेलिया की मराठी फिल्म ‘वेड’ ने पांचवें दिन कमाए इतने करोड़!

Ved Box Office Collection Day 5: रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा स्टारर मराठी फिल्म ‘वेड’ का दमदार कमाई का सिलसिला लगातार जारी है। लेकिन फिल्म के वीकडेज की कमाई में गिरावट भी देखी गई है। ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म टिकट काउंटर पर अपने पहले दिन की तुलना में ज्यादा कमाई कर रही है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 जनवरी 2023 19:43 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म 'वेद' ने अपने रिलीज के 5वें दिन भी काफी अच्छी कमाई की है
  • फिल्म 'वेद' ने 5 दिनों के भीतर कुल 15.67 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है
  • रितेश देशमुख ने फिल्म 'वेद' को खुद डायरेक्ट किया है

Ved Box Office Collection Day 5:रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की मराठी फिल्म 'वेड' ने रिलीज के पांचवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है।

Ved Box Office Collection Day 5: रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा स्टारर मराठी फिल्म ‘वेड' का दमदार कमाई का सिलसिला लगातार जारी है। लेकिन फिल्म के वीकडेज की कमाई में गिरावट भी देखी गई है। ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म टिकट काउंटर पर अपने पहले दिन की तुलना में ज्यादा कमाई कर रही है। फिल्म ने सोमवार को 3.02 करोड़ रुपये और मंगलवार को 2.65 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद, रितेश द्वारा डायरेक्ट फिल्म ने अपने रिलीज के केवल 5 दिनों के भीतर कुल 15.67 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
 
फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार- 2.25 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 3.25 करोड़, तीसरे दिन रविवार को – 4.50 करोड़, चौथे दिन सोमवार को- 3.02 करोड़, पाचवें दिन मंगलवार को-  2.65 करोड़ का बिजनेस किया।
Advertisement
 
रितेश देशमुख की इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूजा और जिया शंकर मुख्य भूमिका में हैं। वेद साल 2019 में आई तेलुगु फिल्म ‘मजिली' पर आधारित है। फिल्म को सिनेमाघरों में 30 दिसंबर 2022 को रिलीज किया गया है। इस फिल्म को खुद रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है। वहीं ये फिल्म रितेश की पत्नी जेनेलिया डिसूजा की पहली मराठी फिल्म है।
 
 
आपको बता दें कि फिल्म ‘वेड' में रितेश और जेनेलिया की एक्टिंग और उनकी केमस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है। इससे पहले भी दोनों ने फिल्म ‘तेरे नाल लव हो गया' में साथ काम किया था। दोनों बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक हैं और दोनों को हमेशा साथ देखा जाता है। दोनों कई रियाल्टी शोज में भी साथ नजर आएं हैं। अक्सर रितेश और जेनेलिया साथ में अपने सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर करते नजर आते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  3. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  4. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  5. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  8. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  9. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  10. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.