Ved Box Office Collection Day 4: 'वेड' का जलवा, 3 करोड़ की कमाई के कलेक्शन पहुंचा 13 करोड़ के पार

'Ved' बीते शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई थी, जिसके बाद से मूवी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अपने ओपनिंग डे पर इस मूवी ने 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जनवरी 2023 16:11 IST
ख़ास बातें
  • अपने ओपनिंग डे पर इस मूवी ने 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी
  • शनिवार को 3.25 करोड़ और रविवार को फिल्म ने 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया
  • अपने चौथे दिन तक Ved ने 13.02 करोड़ रुपये तक कमा लिए हैं

फिल्म को खुद रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है

Ved Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी व पॉपुलर अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा की फिल्म ‘वेड' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म हर दिन अपनी ही कमाई का रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने जितनी कमाई अपने ओपनिंग के दिन पर की थी, उससे ज्यादा कमाई इसने सोमवार को की। Ved एक मराठी फिल्म है, जिसमें रितेश की एक्टिंग काफी दमदार बताई जा रही है और इसके साथ ही जेनेलिया का अभिनय भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।  

मूवी क्रिटिक और फिल्म बिज एनालिस्ट तरण आदर्श ने जानकारी दी है कि 'Ved' ने रिलीज के चौथे दिन, यानी सोमवार को अपने ओपनिंग डे से ज्यादा कमाई की है। उन्होंने बताया कि 2 जनवरी को फिल्म ने अपने चौथे दिन में कदम रखा और 3.02 करोड़ की कमाई की। आपको बता दें कि यह एक मराठी फिल्म है और क्षेत्रीय भाषा की फिल्म होने के बाद इतनी कमाई सफलता को दर्शाती है।
 

'Ved' बीते शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई थी, जिसके बाद से मूवी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अपने ओपनिंग डे पर इस मूवी ने 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद शनिवार को 3.25 करोड़ और रविवार को फिल्म ने 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने अपने पहले ही वीकेंड पर 10 करोड़ का अच्‍छा कलेक्शन हासिल किया और अब अपने चौथे दिन में इसने 13.02 करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म ‘वेड' की खास बात यह है कि इस फिल्म को खुद रितेश देशमुख ने खुद डायरेक्ट किया है। असल जिंदगी में पति-पत्नी, रितेश और जेनेलिया की जोड़ी फिल्म से सबका दिल जीत रही है। दोनों अपनी एक्टिंग से फिल्म में चार चांद लगा रहे हैं। फिल्म क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक, मूवी सभी को खूब पसंद आ रही है। 
Advertisement

Ved में रितेश जेनेलिया के साथ जिया शंकर, अशोक सराफ और शुभंकर तावड़े भी अहम रोल में हैं। फिल्म में सलमान खान कैमियो रोल में हैं और एक्शन करते दिखई देंगे। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा आखिरी बार फिल्म ‘तेरे नाल लव हो गया' में साथ नजर आए थे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.