Uunchai Box Office Collection : अमिताभ, अनुपम और बोमन की दोस्‍ती देखने बॉक्‍स ऑफिस पर टूट रहे दर्शक!

Uunchai Box Office Collection : ऊंचाई का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 14.92 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 नवंबर 2022 21:47 IST
ख़ास बातें
  • दूसरे दिन कलेक्‍शन में 100 फीसदी से ज्‍यादा की बढ़ोतरी
  • ऊंचाई ने अबतक 10.16 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर लिया है
  • भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस के बाहर भी लोग फ‍िल्‍म को पसंद कर रहे

Uunchai Box Office Collection : अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता जैसे कलाकारों से सजी इस फ‍िल्‍म का बॉक्‍स ऑफ‍िस कलेक्‍शन तेजी से बढ़ रहा है।

Uunchai Box Office Collection : राजश्री प्रोडक्‍शन की फ‍िल्‍म ऊंचाई (Uunchai) ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता जैसे कलाकारों से सजी इस फ‍िल्‍म का बॉक्‍स ऑफ‍िस कलेक्‍शन तेजी से बढ़ रहा है। रिलीज के पहले दिन के मुकाबले ऊंचाई ने दूसरे दिन कलेक्‍शन में 100 फीसदी से ज्‍यादा की छलांग लगाई। तीसरे दिन में भी फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन बढ़ा और इसमें 29 फीसदी की ग्रोथ देखी गई। इंडियन बॉक्‍स ऑफ‍िस पर ऊंचाई ने अबतक 10.16 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर लिया है। यह तीन दिनों का कलेक्‍शन है। भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस के बाहर भी फ‍िल्‍म को अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स मिल रहा है। 

रिपोर्टों के अनुसार, सीमित स्क्रीन पर रिलीज हुई इस फ‍िल्‍म को दर्शकों का जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स मिला है। राजश्री फ‍िल्‍मों की पारिवारिक कहानी के इतर ऊंचाई 3 दोस्‍तों की जिंदगी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फ‍िल्‍म ने 1.81 करोड़ रुपये के कलेक्‍शन के साथ ओपनिंग की थी। शनिवार को फ‍िल्‍म की कमाई में जबरदस्‍त उछाल देखने को मिला। 101.10 फीसदी की ग्रोथ दर्ज करते हुए ऊंचाई ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 3.64 करोड़ रुपये जुटाई। तीसरे दिन भी फ‍िल्‍म देखने वालों की सिनेमाघरों में भीड़ रही। फ‍िल्‍म ने 4.71 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया। इस तरह से तीन दिन में इस फ‍िल्‍म (Uunchai India box office Gross) ने 10.16 करोड़ बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जुटा लिए हैं। आज यानी सोमवार के आंकड़े जैसे ही सामने आएंगे, हम आपको अपडेट करेंगे।   

फ‍िल्‍म के वर्ल्‍ड वाइड कलेक्‍शन (Uunchai Worldwide collections) की बात करें, तो फ‍िल्‍म ने ओवरसीज में 2.82 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस तरह से ऊंचाई का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन (Uunchai Worldwide collections) 14.92 करोड़ रुपये हो गया है। फ‍िल्‍म को सूरज बड़जात्‍या ने डायरेक्‍ट किया है। 40 करोड़ के बजट में बनी इस फ‍िल्‍म में हिंदी फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री के नामचीन सितारे काम कर रहे हैं। इस फिल्म में 3 दोस्तों की कहानी नजर आ रही है। तीनों दोस्त अपने चौथे दोस्त की आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का निर्णय लेते हैं।

आपको बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान ने भी काम करने की इच्छा जताई थी, लेकिन सूरज बड़जात्या ने सलमान खान को मना कर दिया था। सूरज बड़जात्या ने कहा कि 'जब मैं यह फिल्म बना रहा था तो सलमान ने पूछा कि सूरज क्या बना रहे हो। फिर यह कहा कि तुम पहाड़ों पर क्यों जा रहे हो। उसके बाद यह कहा कि मैं यह फिल्म कर सकता हूं। तब मैंने कहा नहीं। यह बात हम सभी जानते हैं कि सलमान पहाड़ों पर चढ़ सकते हैं।' मगर मुझे फिल्म के लिए ऐसे किरदारों की जरूरत थी जो ऐसे नजर आएं कि वह नहीं चढ़ सकते हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.