• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Chetan Bhagat की किस बात पर खफा हुईं Urfi Javed, सोशल मीडिया पर छिड़ा वॉर! जानें पूरा मामला

Chetan Bhagat की किस बात पर खफा हुईं Urfi Javed, सोशल मीडिया पर छिड़ा वॉर! जानें पूरा मामला

Urfi Javed and Chetan Bhagat Social Media War : जवाब में उर्फी ने चेतन भगत पर तंज कसते हुए उन पर मीटू मूवमेंट के दौरान लगे केस पर कमेंट कर दिया।

Chetan Bhagat की किस बात पर खफा हुईं Urfi Javed, सोशल मीडिया पर छिड़ा वॉर! जानें पूरा मामला

अपना पक्ष रखते हुए चेतन भगत ने कहा कि जो कुछ भी फैलाया जा रहा है वो गलत है। मैंने किसी के बारे में कुछ गलत नहीं कहा।

ख़ास बातें
  • उर्फी ने कसा ऑथर के मीटू केस पर तंज
  • चेतन भगत ने रखा अपना पक्ष
  • लेखक ने कहा युवाओं को किताबें पढ़नी चाहिए
विज्ञापन
Urfi Javed and Chetan Bhagat Social Media War :  उर्फी जावेद किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी अपने ड्रेसिंग सेंस तो कभी बेबाक अंदाज से वह अपने चाहने वालों का दिल जीत लेती हैं। कई लोग उनके इस अंदाज पर आए दिन कोई ना कोई कमेंट कर ही देते हैं। ऐसे में उर्फी भी कहां पीछे रहने वालों में से हैं। वह भी अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब देने से बिल्कुल नहीं कतराती हैं। इन दिनों उर्फी जावेद की जंग जाने माने लेखक चेतन भगत से चल रही है। आइए जानें क्या है यह पूरा मामला।

चेतन भगत ने कही यह बात
दरअसल हुआ यह कि कुछ दिनों पहले चेतन भगत ने किसी कार्यक्रम के दौरान कह दिया कि ‘ आज की यंग जेनरेशन बिस्तर में घुसकर उर्फी जावेद की फोटो देख रही है।' बस इसके बाद उर्फी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने चेतन भगत पर तंज कसते हुए उन पर मीटू मूवमेंट के दौरान लगे केस पर कमेंट कर दिया। इसके बाद चेतन भगत ने भी एक पोस्ट किया है।

क्‍या कहा चेतन भगत ने? 
अपने पक्ष को रखते हुए चेतन ने लिखा, ‘मैंने किसी से ना कोई बात की, ना मिला और ना ही जान पहचान बनाने की कोशिश की है। यह जो कुछ भी फैलाया जा रहा है वो गलत है। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया, ना किसी के बारे में कुछ गलत कहा। मुझे यह लगता है कि लोगों को इंस्टाग्राम पर समय बर्बाद करने से रोकने और अपने फिटनेस और करियर पर ध्यान देने को कहना कुछ गलत नहीं है।‘  
लेखक ने कहा युवाओं को किताबें पढ़नी चाहिए
आपको बता दें कि चेतन भगत ने एक शो के दौरान यह भी कहा था कि हमारे युवाओं को किताबें पढ़नी चाहिए। इंटरनेट अच्छी चीज है। मगर आज के युवा पूरा समय इंटरनेट पर रील्स देखते रहते हैं और फोटो पर लाइक्स करते रहते हैं। वह उर्फी की फोटो लाइक करते रहते हैं। मुझे उर्फी के सभी ड्रेस के बारे में पता है। उर्फी की गलती नहीं वो अपना करियर बना रही हैं। आज मैं उर्फी की फोटो देखकर आया हूं। आज उन्होंने दो फोन पहने हैं। उर्फी जैसे लोग मिलते रहते हैं और कहानियां बनती रहती हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »