Bigg Boss 16: अर्चना गौतम के बयान से आया टीना को गुस्सा, फेंक दिया मुंह पर कीचड़

Bigg Boss 16:बिग बॉस के एपिसोड में अर्चना ने टीना के बारे में कुछ ऐसा कहा कि टीना ने उनके मुंह पर कीचड़ फेंक दिया। टीना के साथ ही घर के और सदस्यों ने भी अर्चना की खूब निंदा की।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2022 16:04 IST
ख़ास बातें
  • बिग बॉस ने दिया कंटेस्टेंट्स को ये टास्क
  • टीना और अर्चना की लड़ाई
  • इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 16 में दिखाए गए एक एपिसोड में अर्चना और टीना के बीच जमकर बहस हुई। जिसके बाद टीना ने अर्चना के बयान के बाद उनके मुंह पर कीचड़ फेंक दिया।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में आए दिन कोई ना कोई कारनामा हो रहा है। कंटेस्टेंट्स ने अपनी कमर कस ली है। कोई भी एक-दूसरे को नीचा दिखाने का मौका छोड़ता नहीं दिख रहा है। शो अब आपने 9वें हफ्ते में पहुंच गया है और इसके साथ ही वाइल्डकार्ड एंट्रीज और एलिमिनेशन का सिलसिला अपने जोर-शोर पर है। अर्चना गौतम शो में सभी कंटेस्टेंट से भिड़ती रहती हैं। यहीं उनकी खासियत भी है कि वो अपने सामने बाकी सभी को सिर्फ कंटेस्टेंट ही समझती हैं। हाल ही में दिखाए गए बिग बॉस के एपिसोड में अर्चना ने टीना के बारे में कुछ ऐसा कहा कि टीना ने उनके मुंह पर कीचड़ फेंक दिया। टीना के साथ ही घर के और सदस्यों ने भी अर्चना की खूब निंदा की।
 

बिग बॉस ने दिया ये टास्क

दरअसल, हुआ ये कि बिग बॉस ने घर के सभी कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया था, जिसके तहत उन्हें बोले गए स्टेटमेंट के बारे में अंदाजा लगाना है कि ये आखिर कौन कह सकता है। जिसके बारे में उन्हें लगा कि ये बात इसने बोली होगी उसके चेहरे पर कीचड़ लगा देना। इसी टास्क के दौरान टीना दत्ता को भी एक स्टेटमेंट पढ़ने को दिया गया, जिसमें लिखा था, ‘ तुम्हारे केक के भूखे थोड़ी ना हैं हम, और उसके बाद तुम ऐसी बात बोल रही हो कि मेरा कुत्ता मर गया। अरे यार क्या हो गया उम्र हो गई थी तो मरेगा ही ना।‘
Advertisement
 

टीना और अर्चना की लड़ाई

ये स्टेटमेंट पढ़ने के बाद टीना को समझ आ गया कि ये बात और किसी ने नहीं अर्चना गौतम ने ही कही है। टीना को बहुत तेज गुस्सा आया और वो जाकर अर्चना के मुंह पर कीचड़ लगा देती हैं। अपने डॉग के बारे में इस तरह के बयान को सुन कर टीना को काफी बुरा लगा। वहीं शो के बाकी सदस्यों ने भी अर्चना के इस बात को गलत ठहराया। टीना के अलावा इसी टास्क के दौरान, अंकित और प्रियंका के बीच भी जमकर लड़ाई हुई। वहीं अंकित की वजह से प्रियंका और सौंदर्य भी आपसे भिड़ गए।
 

इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स

इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में टीना दत्ता, सुंबुल तौकीर खान, शालीन भनोट, साजिद खान, प्रियंका चौधरी, एमसी स्टेन और शिव ठाकरे का नाम शामिल है। पिछले हफ्ते कोई घर से बेघर नहीं किया गया था। ऐसे में हो सकता है इस वीकेंट इस घर से एक साथ किसी दो कंटेस्टेंट को शो छोड़कर जाना पड़े। खैर होता क्या है ये तो शो देखने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन दर्शक आने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  3. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  4. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  5. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  6. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  7. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  8. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  9. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.