Tiger 3 advance booking : सलमान खान की ‘टाइगर-3’ ने रिलीज से पहले कमाए Rs 4.2 करोड़, जानें

Tiger 3 advance booking : दिवाली पर 12 नवंबर को रिलीज हो रही इस फ‍िल्‍म को लेकर दर्शकों में खूब क्रेज दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 नवंबर 2023 15:25 IST
ख़ास बातें
  • Tiger 3 की एडवांस बुकिंग भारत में शुरू हुई
  • फ‍िल्‍म ने अबतक 4 करोड़ रुपये से ऊपर की एडवांस कमाई की
  • 12 नवंबर को दिवाली पर रिलीज हो रही है फ‍िल्‍म

फ‍िल्‍म के 1 लाख 42 हजार 30 एडवांस टिकट अबतक बेचे गए हैं।

Tiger 3 advance booking : सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्‍टारर फ‍िल्‍म ‘टाइगर-3' (Tiger 3) की एडवांस बुकिंग भारत में शुरू हो गई है। दिवाली पर 12 नवंबर को रिलीज हो रही इस फ‍िल्‍म को लेकर दर्शकों में खूब क्रेज दिखाई दे रहा है। आंकड़े बता रहे हैं कि फ‍िल्‍म ने अच्‍छी एडवांस बुकिंग कर ली है। फ‍िल्‍म ने पहले दिन के लिए अबतक 4 करोड़ रुपये से ऊपर की एडवांस बुकिंग की है और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk का डेटा बताता है कि है Tiger 3 ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग के रूप में अबतक 4.2 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है। फ‍िल्‍म के 1 लाख 42 हजार 30 एडवांस टिकट अबतक बेचे गए हैं। इसके 7 हजार 392 शोज की प्‍लानिंग की गई है। 

टाइगर-3 को ‘बैंड बाजा बारात' फेम मनीष शर्मा ने तैयार किया है। फ‍िल्‍म का निर्माण यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने किया है, जो इससे पहले ‘टाइगर' और ‘टाइगर जिंदा है' को रिलीज कर चुकी है। टाइगर-3 में सलमान खान मुख्‍य भूमिका में हैं। उनके अपोजिट दिखाई देंगी कैटरीना कैफ। इमराश हाशमी इस फ‍िल्‍म में विलेन के रोल में हैं। 

हाल में टाइगर-3 का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। 50 सेकंड का प्रोमो वीडियो एक्‍शन से भरपूर है, जिसने रिलीज के महज 3 घंटों में यूट्यूब पर 12 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज बटोर लिए थे। टाइगर-3 इस दिवाली 12 नवंबर को रिलीज हो रही है और माना जा रहा है कि यह एक बड़ी ब्‍लॉकबस्‍टर बन सकती है। प्रोमो वीडियो में सलमान और इमरान हाशमी आमने-सामने नजर आते हैं। कैटरीना कैफ भी फाइट करती हुई दिख रही हैं।  

वीडियो की शुरुआत सलमान और इमरान हा‍शमी के डायलॉग्‍स से होती है। दोनों आमने-सामने नजर आते हैं। इमरान कहते हैं, अब मेरी बारी है टाइगर, इस बार तू हारेगा। दुनिया के नक्‍शे से हिंदुस्‍तान का वजूद ही मिटा दूंगा मैं। इसके बाद कई ऐक्‍शन सीन्‍स नजर आते हैं। फ‍िर बोलते हैं सलमान- कहते हैं, सब ठीक किया तूने, लेकिन एक बात भूल गए। जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च 28 अप्रैल को, 8600mAh बड़ी बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, जानें सबकुछ
  2. iPhone 17 खरीदें Rs 13 हजार से ज्यादा सस्ता, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च 28 अप्रैल को, 8600mAh बड़ी बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, जानें सबकुछ
  2. 7 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन! आई धमाका डील
  3. iPhone 17 खरीदें Rs 13 हजार से ज्यादा सस्ता, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  4. iPhone 18 Pro Max में मिलेगा अबतक का सबसे धांसू कैमरा! डमी फोटो लीक
  5. Apple ने मांगी Samsung से मदद, 20वीं एनिवर्सरी के लिए बनवा रही खास iPhone 20 डिस्प्ले!
  6. Redmi लॉन्च कर सकती है 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग वाले तीन नए स्मार्टफोन!
  7. 30W पावर आउटपुट के साथ Tempt Enigma स्पीकर भारत में लॉन्च, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  8. 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर
  9. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.