The Flash: 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर खरीदें इस सुपरहीरो मूवी के टिकट! यहां जानें तरीका

PVR ने एक ऑफर शुरू किया है, जिसमें लोगों के पास The Flash मूवी का टिकट 50 प्रतिशत की छूट के साथ खरीदने का मौका है। हालांकि, इसमें कुछ शर्तें हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जून 2023 19:00 IST
ख़ास बातें
  • PVR 'The Flash' के टिकट को 50 प्रतिशत की छूट पर खरीदने का मौका दे रहा है
  • ऑफर केवल PVR ऐप के जरिए हासिल किया जा सकता है
  • ऑफर की आखिरी तारीख बुधवार, 14 जून है

The Flash फिल्म 15 जून को भारत में रिलीज हो रही है

सुपरहीरो फिल्म 'द फ्लैश' (The Flash) को भारत में गुरुवार, 15 जून को रिलीज किया जा रहा है। फैंस एज्रा मिलर स्टारर फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे और अब उनका इंतजार खत्म होने में दो दिन बचे हैं। इस बीच, PVR इस अपकमिंग फिल्म के लिए एक आकर्षक ऑफर लेकर आया है। मल्टीप्लेक्स चेन The Flash के टिकट को 50 प्रतिशत की छूट पर खरीदने का मौका दे रही है। चलिए इस ऑफर के बारे में अधिक जानते हैं।

PVR ने एक ऑफर शुरू किया है, जिसमें लोगों के पास The Flash मूवी का टिकट 50 प्रतिशत की छूट के साथ खरीदने का मौका है। हालांकि, इसमें कुछ शर्तें हैं। ऑफर केवल PVR के आधिकारिक ऐप (Android, iOS) में उपलब्ध है, जिसका मतलब है कि आपको The Flash का टिकट केवल PVR ऐप से खरीदना होगा।

ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी के अनुसार, फ्लैश सेल 14 जून तक दिन में दो बार होगी। प्रत्येक फ्लैश सेल 20 मिनट तक चलेगी। इतना ही नहीं, यहां आपको फ्लैश सेल का समय नहीं बताया जाएगा। समय जानने के लिए आपको PVR के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर रखनी होगी, जहां समय का हिंट देने वाले पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। इन पोस्ट में बताई गई पहेली को सुलझाकर आपको फ्लैश सेल का समय पता लगाना होगा।
 

इसके अलावा, 20 मिनट की इस प्रत्येक फ्लैश सेल में केवल शुरुआती 50 टिकट ही 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ मिलेंगे। जाहिर है, इतनी कम संख्या में डिस्काउंटेड टिकट हासिल करने के लिए आपकी किसमत का साथ देना बेहद जरूरी होगा।
Advertisement

डिस्काउंट हासिल करने के लिए पेमेंट पेज पर आपको FLASHSALE कूपन कोड लगाना होगा।
Advertisement

The Flash में मल्टीवर्स का युद्ध दिखाया गया है, जो DC Universe में दो बड़े पैमाने पर अलग-अलग दुनिया के टकराव की ओर ले जाता है। जैक स्नाइडर की जस्टिस लीग (Justice League) में स्पीड फोर्स की कला सीखने के बाद, बैरी एलन (एज्रा मिलर) अपनी मां को मौत से बचाने के लिए पुराने समय पर वापस जाने का फैसला करता है। दुर्भाग्य से, इसमें गड़बड़ हो जाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.