Stree 2 Box Office Collection Day 9: 310 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ 'स्त्री-2' का 'आतंक' जारी

फिल्म स्त्री-2 ने रिलीज के 9वें दिन 17.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 अगस्त 2024 15:24 IST
ख़ास बातें
  • स्त्री-2 ने रिलीज के 9वें दिन 17.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • फिल्म भारत में अब तक कुल 363 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
  • पहले हफ्ते में मूवी 300 करोड़ रुपये के लगभग जुटाने में कामयाब रही।

अमर कौशिक द्वारा निर्देशित स्त्री-2 फिल्म 15 अगस्त से सिनेमाघरों में है।

राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारों से सजी हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री-2 (Stree 2) बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई कर रही है। फिल्म ने कई सुपरस्टार्स की ब्लॉकबस्टर मूवीज को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म की रिलीज को 9 दिन पूरे हो चुके हैं और रिलीज का आज 10वां दिन है। पहले हफ्ते में मूवी 300 करोड़ रुपये के लगभग जुटाने में कामयाब रही। आइए जानते हैं फिल्म की 9वें दिन की कमाई कितनी रही और 10वें दिन इसका कलेक्शन कहां तक जाने की संभावना है।

Stree 2 Box Office Collection Day 9: इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक फिल्म स्त्री-2 ने रिलीज के 9वें दिन 17.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जिसके बाद इसका कलेक्शन 310 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। Maddock Films ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के माध्यम से फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किए। जिसके मुताबिक स्त्री-2 फिल्म भारत में अब तक कुल 363 करोड़ रुपये कमा चुकी है। विदेशों में इसने 64.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। स्त्री-2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अबतक 428 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। 

Stree 2 Box Office Collection Day 10: स्त्री 2 की रिलीज का आज 10वां दिन है। आज के अनुमानित कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 1.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। स्त्री 2 ने प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी को भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने हिंदी भाषा में 293 करोड़ की कमाई की थी।

बहरहाल, फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है। यह अभी कई और रिकॉर्ड ब्रेक कर सकती है। Stree 2 में दिखाया गया है कि कैसे सरकटा अब चंदेरी के लोगों को अपना शिकार बना रहा है। वह स्त्री बनकर लोगों से मदद मांगता है। फिल्म में कई स्टार्स की सरप्राइज एंट्री भी आपको देखने को मिलेगी। अक्षय कुमार, तमन्ना भाटिया और वरुण धवन जैसे स्टार्स बीच में आकर दर्शकों का रोमांच बढ़ाते नजर आ रहे हैं। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2018 में आई फिल्म स्त्री का दूसरा भाग है। फिल्म 15 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  3. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  4. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  5. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  7. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  10. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.