Dor Play: देखें सिंगल ऐप में 20 से ज्यादा OTT, 300+ TV चैनल, Dor Play होगा 6 फरवरी को लॉन्च

यूजर्स को 20 से ज्यादा OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और 300 से ज्यादा टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जनवरी 2025 13:14 IST
ख़ास बातें
  • एक ही ऐप के सब्सक्रिप्शन में 20 से ज्यादा OTT
  • 300 से ज्यादा टीवी चैनलों का एक्सेस
  • ऐप में कई सारे उपयोगी फीचर्स भी होंगे

Streambox Media का Dor Play ऐप 6 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है।

स्ट्रीमबॉक्स मीडिया (Streambox Media) की ओर से जल्द ही एक ऐसा ऐप लॉन्च किया जाने वाला है जिसमें यूजर्स को 20 से ज्यादा OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और 300 से ज्यादा टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलेगा। कंपनी इससे पहले Dor TV OS के साथ Dor टेलीविजन सर्विस को लॉन्च कर चुकी है जो कि भारत की पहली सब्सक्रिप्शन बेस्ड टेलीविजन सर्विस है। इसमें 24 OTT ऐप्स का का एक्सेस मिलता है। अब कंपनी Dor Play के नाम से अपनी ऑल-इन-वन एंटरटेनमेंट ऐप को लॉन्च करने जा रही है जो कई कंपनियों के कंपिटिशन को बढ़ा देगा। 

Streambox Media का Dor Play ऐप 6 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। इसमें यूजर को अलग-अलग OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि एक ही ऐप के सब्सक्रिप्शन में 20 से ज्यादा OTT और 300 से ज्यादा टीवी चैनलों का एक्सेस (via) मिल जाएगा। 

Dor Play ऑल-इन-वन एंटरटेनमेंट ऐप के माध्यम से यूजर्स को Disney+ Hotstar, Zee5, Sony Liv, Lionsgate Play, Sun Nxt, Aha, Discovery+, Fancode, Shemaroo, ETV Win और कई अन्य ऐप्स का एक्सेस मिल सकेगा। यानी एक ही सब्सक्रिप्शन की कीमत में इतने सारे OTT का सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा।

ऐप में कई सारे उपयोगी फीचर्स भी होंगे। इसमें यूनिवर्सल सर्च का विकल्प भी होगा जिससे यूजर एक सिंगल सर्च-बार में ही अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर दिखाए जा रहे कंटेंट को सर्च कर सकेंगे। यानी आपका मनपसंद कंटेंट सिर्फ एक सर्च में ही मिल जाएगा। आपको अलग-अलग ऐप्स में स्विच नहीं करना पड़ेगा। 

इसके अलावा ऐप में एक ट्रेंडिंग नाउ (Trending Now) का बटन भी मिलेगा जिस पर क्लिक करके यूजर को सबसे पॉपुलर कंटेंट के बारे में जानकारी मिल सकेगी। इसमें ऐसे शो, सीरीज और फिल्मों की जानकारी एक ही क्लिक में मिल जाएगी जो सबसे ज्यादा देखी जा रही होंगी। यह कई OTT एग्रीगेटर ऐप्स को टक्कर देगा जिसमें टाटा प्ले बिंज भी शामिल है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  2. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  4. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G77 Power vs Redmi Note 15 SE vs iQOO Z10R 5G: खरीदने के लिए जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  4. 300 मीटर गहरे पानी में चलने वाली वॉच Timex Deepwater Meridian 300 हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. ChatGPT ने भेजा जेल में!, 15 साल के बच्चे ने बनाया ऐसा प्रोग्राम, स्ट्रीमिंग कंपनी को बंद करना बड़ा काम
  6. Xiaomi 18 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के 2 कैमरा 
  7. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  9. Samsung Galaxy A18 का डिजाइन हुआ लीक, मिल सकता है सुपर AMOLED पैनल, 5000mAh बैटरी!
  10. AI ऑटोमेशन के चलते 2026 में अबतक 1.2 लाख लोगों की गई नौकरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.