क्या डायरेक्टर एसएस राजामौली ने खर्ची RRR ऑस्कर के लिए इतनी मोटी रकम?

SS Rajamouli: फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को लेकर खबर सामने आई है। खबर है कि उन्होंने अपने फिल्म को ऑस्कर दिलाने के लिए मोटी रकम खर्च की है। आइए जानते है क्या है पूरी खबर।

क्या डायरेक्टर एसएस राजामौली ने खर्ची RRR ऑस्कर के लिए इतनी मोटी रकम?

डायरेक्टर एसएस राजामौली ने RRR के ऑस्कर के लिए खर्चे 50 करोड़ रुपए!

ख़ास बातें
  • डायरेक्टर SS Rajamouli ने RRR के ऑस्कर के लिए खर्चे 50 करोड़
  • फिल्म RRR को लेकर राजामौली ने लिया ये बड़ा फैसला
  • डायरेक्टर SS Rajamouli ने ठानी ऑस्कर की जिद
विज्ञापन
SS Rajamauli Spend 50 crore for Oscar: फिल्म जगत के जाने-माने डायरेक्टर राजामौली अपने फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी फिल्म अनाउंस होते ही दर्शकों के बीच हलचल मचा देती है। कुछ समय पहले रिलीज उनकी फिल्म आरआरआर ने दुनिया भर में अपनी सफलता का डंका बजाया। हाल ही में ये खबर सामने आई है कि एसएस मौली ने अपने इसी फिल्म को ऑस्कर दिलाने के लिए एक मोटी रकम खर्च की है। आइए जानते हैं क्या है आरआरआर से  रिलेडेट पूरी बात।

राजामौली की ऑस्कर की जिद

रिपोर्ट के मुताबिक राजामौली की फिल्म आरआरआर ऑस्कर नोमिनेशन से बाहर हो गई थी। ये फिल्म ऑस्कर में अपनी जगह नहीं बना पाई। लेकिन एसएस राजामौली ने जैसे इस फिल्म को ऑस्कर दिलाने की ठान ली है। वो चाहते हैं कि उनकी इस फिल्म को ऑस्कर से सम्मानित किया जाए, जिसके लिए वो पूरी कोशिश में भी लगे हैं। जिसके लिए वो फिल्म ऑस्कर (अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर एंड साइंस) से जुड़ी इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स को लुभाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। वो हर जगह, हर इवेंट में आरआरआर का प्रमोशन कर रहे हैं।

आरआरआर के लिए खर्चे 50 करोड़ की रकम

खबर ये भी है कि राजामौली ने अपनी फिल्म को उन प्रोफेशनल्स को दिखाने के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी है जो इसके लिए वोट कर रहे हैं। स्क्रीनिंग में शामिल होने वाले लोगों की गिनती 10,000 है। ये वो लोग हैं जो फिल्म को ऑस्कर के लिए वोट करते हैं। डायरेक्टर ने इसके लिए काफी पैसे खर्च किए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राजामौली ने इसके लिए 50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
 

फिल्म की कास्ट और कहानी

आपको बता दें कि राजामौली की आरआरआर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट, राम चरण, अजय देवगन ने मुख्य किरदार निभाया था। एक्शन, ड्रामा और हिस्ट्री पर आधारित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में काफी धमाल मचाया था। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शक इसे हिंदी, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषा में देख सकते हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »