बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही Varisu, रोजाना 20 करोड़ रुपये से अधिक कलेक्शन

इस फिल्म को तमिलनाडु में बड़ी सफलता मिली है। राज्य में इसने सात दिनों में लगभग 95 करोड़ रुपये जुटाए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जनवरी 2023 17:29 IST
ख़ास बातें
  • इसे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं
  • फिल्म को केरल और कर्नाटक में भी बड़ी संख्या में दर्शक मिल रहे हैं
  • वरिसु को वमशी पेडीपल्ली ने डायरेक्ट किया है

फिल्म में विजय के साथ रश्मिका मंधाना लीड रोल में हैं

तमिल फिल्मों के बड़े स्टार विजय की फिल्म Varisu का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन अच्छा है। फिल्म ने मंगलवार को लगातार चौथे दिन 20 करोड़ रुपये से अधिक कलेक्शन किया। इसे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म का सात दिनों का कलेक्शन लगभग 145 करोड़ रुपये का है। 

फिल्म को तमिलनाडु में बड़ी सफलता मिली है। राज्य में इसने सात दिनों में लगभग 95 करोड़ रुपये जुटाए हैं। राज्य में पोगल की छुट्टी के बाद भी वारिसु के लिए दर्शकों की भीड़ कम नहीं हुई है। फिल्म को केरल और कर्नाटक में भी बड़ी संख्या में दर्शक मिल रहे हैं। तमिलनाडु में इसके पिछले चार दिन के प्रदर्शन के मद्देनजर यह विजय की राज्य में सबसे अधिक कलेक्शन वाली फिल्म बन सकती है। 
Advertisement

वरिसु के हिंदी वर्जन के लिए भूषण कुमार, दिल राजू औऱ मनीष शाह ने हाथ मिलाया है। इस फिल्म के डबिंग राइट्स मनीष शाह के पास हैं। वरिसु को वमशी पेडीपल्ली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में विजय के साथ ही रश्मिका मंधाना लीड रोल में हैं। इसके अलावा जयसुधा, शरत कुमार, योगी बाबू और श्रीकांत ने फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं। इस फिल्म को राजू ने प्रोड्यूस किया है।  

हालांकि, विजय की पिछली फिल्म बीस्ट बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऐसे में उन्हें अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म को 200 करोड़ के बजट से तैयार किया गया है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज की गई है। बॉक्स ऑफिस पर वरिसु की टक्कर दो बड़े एक्टर्स की फिल्मों से है। इनमें से एक चिरंजीवी की ‘वाल्टेयर' और दूसरी नंदमुरी बालकृष्ण की ‘वीरा सिम्हा रेड्डी' है। मलयालम में इस फिल्म के रिलीज से केरल में दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस सामंथा रुथ की फिल्म ‘शाकुंतलम' से सिनेमाघरों में एंट्री करने को तैयार है। इस फिल्म को 17 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे गुनाशेखर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ‘यशोदा' के बाद यह सामंथा की पहली रिलीज फिल्म होगी। शाकुंतलम में जबरदस्त वीएफएक्स, स्टोरीलाइन और विजुअल्स देखने को मिलेंगे। सामंथा ने हाल ही फिल्म के ट्रेलर की रिलीज की डेट को लेकर पोस्ट शेयर किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.