OTT छोड़, Sitaare Zameen Par सीधे YouTube पर! सिर्फ Rs 100 में देखिए आमिर की ब्लॉकबस्टर

फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ सालों से OTT डील्स की सीमाओं, भुगतान के पुराने मॉडल और पाइरेसी के बढ़ते खतरे को आमिर खान ने प्रमुख वजह बताया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जुलाई 2025 20:39 IST
ख़ास बातें
  • Sitaare Zameen Par सीधे YouTube पर Pay-per-View रिलीज हुई
  • सिर्फ 100 रुपये में हर कोई मूवी दो दिन तक देख सकता है
  • OTT प्लेटफॉर्म्स को बायपास कर नया डिजिटल रिलीज ट्रेंड सेट हो सकता है

Sitaare Zameen Par YouTube पर Pay-per-View में रिलीज हुई है

आमिर खान की अपनी हालिया हिट फिल्म 'Sitaare Zameen Par' ने बॉलीवुड में डिजिटल रिलीज का पूरा पैटर्न बदल दिया है। पारंपरिक OTT प्लेटफॉर्म्स की बजाय फिल्म को अब सीधे YouTube (Aamir Khan Talkies) चैनल पर 'Pay-per-View' यानी किराए के आधार पर रिलीज किया जा रहा है। दर्शक 1 अगस्त 2025 से सिर्फ 100 रुपये देकर घर बैठे YouTube पर फिल्म देख सकते हैं। यह सुविधा भारत के साथ-साथ अमेरिका, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया समेत 38 देशों में लोकल प्राइसिंग के साथ उपलब्ध है।

आमिर खान ने मीडिया से बातचीत में साफ किया कि केवल 2-3% भारतीय थिएटर में फिल्म देखने जाते हैं और इसी गैप को भरने के लिए उन्होंने YouTube को चुना, ताकि देश के हर कोने तक फिल्म को किफायती दाम पर ले जाया जा सके। उनकी मंशा है कि Pay-per-View मॉडल के जरिए एक ही परिवार या दोस्तों का ग्रुप केवल एक बार में 100 रुपये चुका कर फिल्म देख पाए, जिससे थिएटर वाला अनुभव ही डिजिटल पर भी मिले। ये किराया 48 घंटों के लिए वैलिड रहेगा।

Advertisement

फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ सालों से OTT डील्स की सीमाओं, भुगतान के पुराने मॉडल और पाइरेसी के बढ़ते खतरे को आमिर खान ने प्रमुख वजह बताया। उनका मानना है कि YouTube जैसी पब्लिक और सहज डिजिटल एक्सेस के चलते, हर कोई UPI और ई-पेमेंट से भी आसानी से फिल्म खरीद/रेंट कर सकता है और अगर डिमांड-बेस्ड व्यूअरशिप सही रही, तो रिवेन्यू और व्यूअरशिप, दोनों का फायदा पूरी इंडस्ट्री को मिलेगा।

'Sitaare Zameen Par' सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के दर्शकों के लिए लोकल प्राइसिंग के साथ उपलब्ध होगी। फिल्म स्पेशली एबल्ड बच्चों, इंक्लूसिव एजुकेशन और ह्यूमन इमोशन्स पर बेस्ड है, जिसे RS Prasanna ने डायरेक्ट किया है और आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा जैसे स्टार्स ने लीड रोल निभाया है। मूवी ने थिएटर रिलीज के बाद करीब 260 करोड़ रुपये का ग्लोबल कलेक्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।

Sitaare Zameen Par कहां रिलीज हुई?

फिल्म YouTube (Aamir Khan Talkies चैनल) पर Pay-per-View में रिलीज हुई।

Advertisement

कितनी कीमत में फिल्म देख सकते हैं?

दर्शक केवल 100 रुपये देकर फिल्म को 48 घंटे तक रेंट पर देख सकते हैं।

क्या मूवी किसी OTT (Netflix/Prime/Jio) पर है?

नहीं, फिल्म किसी OTT पर रिलीज नहीं हुई - सिर्फ YouTube पर उपलब्ध है।

YouTube पर ये फिल्म कौन से फॉर्मेट में उपलब्ध है?

डिजिटल रेंट/पे-पर-व्यू - UPI या डेबिट कार्ड से पेमेंट के बाद।

Advertisement

क्या फिल्म सिर्फ भारत में मिलेगी?

नहीं, USA, UK, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया समेत 38 देशों में लोकल प्राइस पर रिलीज है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: sitaare Zameen par, Sitaare Zameen Par OTT release
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.