Prime Video में दिखाई जाएगी सिद्धार्थ और कियारा की शादी!

Prime Video ने अपने Instagram अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें सिंगल तस्वीर में सिद्धार्थ और कियारा की Shershah की शूटिंग और कैमरा डिस्प्ले में दिखाए एक महल की तस्वीर शामिल है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 फरवरी 2023 20:14 IST
ख़ास बातें
  • Prime Video ने अपने Instagram अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है
  • नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी व लव स्टोरी की डॉक्यूमेंट्री होगी रिलीज
  • फैंस का कयास है कि सिद्धार्थ और कियारा भी डॉक्यूमेंट्री बना सकते हैं
ऐसा लगता है कि जल्द आप OTT प्लेटफॉर्म्स पर वेब सीरीज और फिल्मों के अलावा हाई प्रोफाइल शादियां भी देखेंगे। 6 फरवरी को बॉलीवुड स्टार्स सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की शादी होने वाली है और शादी से जुड़े सभी फंक्शंस कथित तौर पर जैसलमेर के पांच सितारा सूर्यगढ़ होटल में होने वाले हैं। अब, Prime Video India के एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने दोनों स्टार्स के फैंस को असमंजस में डाल दिया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धार्थ और कियारा अपनी शादी की डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहते हैं, जिसे Prime Video अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेगा। चलिए जानते हैं ऐसा क्यों माना जा रहा है।

Prime Video ने अपने Instagram अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें सिंगल तस्वीर में सिद्धार्थ और कियारा की Shershah की शूटिंग और कैमरा डिस्प्ले में दिखाए एक महल की तस्वीर शामिल है। इस तस्वीर के शेयर होने के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा कयास लगाए जाने शुरू हो चुके हैं कि कपल, नयनतारा और विग्नेश शिवन की ही तरह अपनी लव स्टोरी को डॉक्यूमेंट्री के रूप में स्ट्रीम करवाने की योजना बना रहे हैं।
Advertisement
 

अभिनेत्री नयनतारा और निर्देशक विग्नेश शिवन की शादी 9 जून, 2022 को हुई थी और तब से यह बताया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय ओटीटी प्लेटफॉर्म एक डॉक्यूमेंट्री के रूप इनकी शादी की स्ट्रीमिंग करेगा। सितंबर 2022 में, डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड ए फेयरीटेल' के टाइटल की घोषणा करते हुए इसके प्रोमो भी शेयर हुए। हालांकि, तब से इसके रिलीज को लेकर कई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

Prime Video के पोस्ट शेयर किए जाने के कुछ समय के भीतर मीडिया में भी इसी तरह के अनुमान लगाए जाने शुरू हो गए कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी की भी डॉक्यूमेंट्री बनाई जा सकती है। लेकिन अब, India Today ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि "'अमेजन प्राइम वीडियो' द्वारा शेयर की गई तस्वीर फिल्म 'शेरशाह' की है। सिद्धार्थ और कियारा ने अभी तक अपनी शादी की डॉक्यूमेंट्री के कोई राइट्स नहीं बेचे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने यह फोटो सिर्फ एक प्रशंसा के तौर पर पोस्ट की थी। इसके अलावा इस फोटो का कोई और मतलब नहीं है।"
Advertisement

बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी कथित तौर पर राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होने वाली है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर Voompla ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सूर्यगढ़ पैलेस के वीडियो और फोटो शेयर किए हैं। फोटोग्राफर ने वीडियो के जरिए बताया है कि सूर्यगढ़ पैलेस में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सूर्यगढ़ पैलेस अपनी शाही मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है। यह राजस्थान के खूबसूरत होटलों और पैलेस में से एक है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  7. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  2. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  3. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  4. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  6. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  7. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  8. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  9. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  10. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.