Shark Tank India 2: अशनीर ग्रोवर की जगह दिखेंगे ये नए शार्क, जानें सभी शॉर्क के नाम

शो का सबसे बड़ा आकर्षण ‘शार्क’ और पिचर्स के बीच बिजनेस को लेकर होने वाली बातचीत है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 नवंबर 2022 19:58 IST
ख़ास बातें
  • नवंबर आखिर या दिसंबर में हो सकता है शुरू
  • सीजन-2 में अशनीर ग्रोवर वापसी नहीं करेंगे
  • ‘शार्क’ के रूप में कुछ नए बिजनेसमैन आएंगे नजर

बताया जाता है कि गजल अलघ भी इस सीजन में नहीं दिखाई देंगी। शो को स्टैंड-अप कॉमेडियन राहुल दुआ होस्‍ट करेंगे।

शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) का सीजन-2 आ रहा है। इसका पहला प्रोमो रिलीज हो गया है। यह शो उन लोगों पर फोकस करता है, जिनके पास बिजनेस आइडिया है। सोनी एंटरटेनमेंट टीवी पर आने वाले इस शो का पहला सीजन पसंद किया गया था। हालांकि कहा जा रहा है कि सीजन-2 में अशनीर ग्रोवर वापसी नहीं करेंगे। सोनी इंडिया ने मंगलवार की शाम इस रिएलिटी शो के सीजन 2 का प्रोमो रिलीज किया गया। 

सोनी की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए प्रोमो में दिखाया गया है कि एक महिला सब्‍जी वाले के पास सब्‍जी खरीदने पहुंचती है। वह भिंडी के दाम पूछती है। सब्‍जी वाला कहता है 70 रुपये किलो। महिला दाम सुनकर चौंकती है। जवाब देती है कि इतने में तो पूरा ठेला आ जाएगा। सब्‍जी वाला हंसता है। कहता है, पिछले साल उसकी ऑर्गनिक सब्‍जियों की सेल 21 लाख रुपये थी, जो इस साल 35 लाख रुपये प्रोजेक्‍टेड है। सब्‍जी वाला महिला को समझाता है कि उसके व्यवसाय का मूल्यांकन वास्तव में 70 लाख रुपये है। महिला यह सब जानकर हैरान रह जाती है। प्रोमो में कहा गया है कि यह बदलाव ‘शार्क टैंक इंडिया' की वजह से मुमकिन हुआ है और अब सीजन-2 वापसी कर रहा है। शो में उद्यमी (entrepreneurs) हैं, जिन्हें पिचर्स कहा जाता है। ये सभी निवेश की उम्मीद में अरबपति ‘शार्क' को अपना बिजनेस आइडिया पेश करते हैं। 
 

शो का सबसे बड़ा आकर्षण ‘शार्क' और पिचर्स के बीच बिजनेस को लेकर होने वाली बातचीत है। सोनी ने बताया है कि पहले सीजन के ‘पांच शार्क'- अनुपम मित्तल (शादी डॉट कॉम के फाउंडर और सीईओ), अमन गुप्ता (बीओएटी के को-फाउंडर और सीएमओ), नमिता थापर (कार्यकारी निदेशक, एमक्योर फार्मास्युटिकल्स), विनीता सिंह (शुगर कॉस्मेटिक्स की को-फाउंडर और सीईओ) और पीयूष बंसल (लेंसकार्ट डॉट कॉम के संस्थापक और सीईओ) सीजन-2 में वापस आ रहे हैं। इनके साथ ही अमित जैन (कोफाउंडर कारदेखो ग्रुप) भी नए सीजन का हिस्‍सा होंगे।
Advertisement

हालांकि लोगों के पसंदीदा अशनीर ग्रोवर इस सीजन में शो का हिस्सा नहीं हैं। इस बिजनेसमैन ने पिछले सीजन में काफी सुर्खियां पाई थीं। बताया जाता है कि गजल अलघ भी इस सीजन में नहीं दिखाई देंगी। शो को स्टैंड-अप कॉमेडियन राहुल दुआ होस्‍ट करेंगे। सोनी ने शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 के प्रीमियर की तारीख नहीं बताई है। यह नवंबर के आखिर में या दिसंबर में ऑन एयर हो सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.