Shark Tank India सीजन-2 में अशनीर ग्रोवर की छुट्टी! इस बिजनेसमैन ने किया रीप्लेस

शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 की शुरुआत से पहले शो में एक बड़ा बदलाव किए जाने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 नवंबर 2022 21:02 IST
ख़ास बातें
  • पिछली बार शार्क टैंक इंडिया में पांच जज दिखाए गए थे।
  • चर्चित शार्क अशनीर ग्रोवर अब इस शो में नहीं दिखाई देंगे।
  • दूसरे सीजन के लिए सोनी टीवी ने प्रोमो भी रिलीज कर दिया है।

सोनी टीवी ने शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 का प्रोमो रिलीज कर दिया है।

बिजनेस की चाह रखने वालों के लिए बना शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) अपना दूसरा सीजन लेकर आ रहा है। शो में नए बिजनेस के लिए भी आइडिया दिए जाते हैं जिससे नए बिजनेसमैन मजबूत आत्मविश्वास के साथ अपना काम शुरू कर सकें। शो में बिजनेस की दुनिया के अनुभवी लोग शामिल होते हैं और शो में शामिल होने वाले लोगों को अपने नए नए विचार दुनिया के सामने रखने का मौका मिलता है। 

शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 की शुरुआत से पहले शो में एक बड़ा बदलाव किए जाने की बात सामने आ रही है। पिछले सीजन में दिखाई दिए चर्चित शार्क अशनीर ग्रोवर अब इस शो में नहीं दिखाई दे रहे हैं। इससे फैन्स में नाराजगी भी है क्योंकि अशनीर को काफी पसंद किया गया था। कहा जा रहा है कि उनकी जगह एक नया शार्क आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन में अशनीर की जगह कार देखो ग्रुप के सीईओ और को-फाउंडर अमित जैन नजर आने वाले हैं। सोनी टीवी ने शो का प्रोमो भी जारी कर दिया है। 

आपको बता दें कि पिछली बार शार्क टैंक इंडिया में पांच जज दिखाए गए थे। इनमें शादी डॉट कॉम पीपल ग्रुप के फाउंडर और सीईओ अनुपम मित्तल, बोट के को-फाउंडर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अमन गुप्ता, लेंसकार्ट के फाउंडर, सीईओ पीयूष बंसल, शुगर कॉस्मेटिक्स सीईओ विनीता सिंह के साथ ही एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नमिता थापर शामिल थीं। अबकी बार भी ये सभी लोग शो में होंगे लेकिन अशनीर नहीं होंगे। उनकी जगह कार देखो ग्रुप के सीईओ तथा सह संस्थापक अमित जैन का नाम फाइनल होने की बातें सामने आ रही हैं। 
 

शार्क टैंक इंडिया सीजन-2 प्रोमो रिलीज

शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन के लिए सोनी टीवी ने प्रोमो भी रिलीज कर दिया है। प्रोमो में एक महिला सब्जी खरीदते वक्त मोल-भाव करती नजर आ रही है। फिर महंगे दाम सुनकर वह सब्जीवाले का ठेला खरीदने की बात करती है। ऐसे में ठेलेवाले ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर महिला की बोलती बंद हो जाती है। प्रोमो काफी दिलचस्प है। लेकिन अभी तक शो के मेकर्स की ओर से रिलीज डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन शो की रिलीज डेट का खुलासा जल्द किए जाने की संभावना है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.