शाहरुख खान की 'पठान' के लिए जबरदस्त दीवानगी! पहला शो देखने के लिए बुक कर डाला पूरा थियेटर!

शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट में बताया है कि 25 जनवरी के लिए उन्होंने पूरा थियेटर बुक कर लिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 जनवरी 2023 08:56 IST
ख़ास बातें
  • फर्स्ट शो देखने के लिए फैंस ने मुंबई में एक पूरा थियेटर ही बुक कर लिया है
  • इसे मुंबई का सबसे बड़ी स्क्रीन वाला थियेटर भी बताया जाता है
  • फिल्म के बारे में आए दिन अजब-गजब रिकॉर्ड सुनने को मिल रहे हैं

फैंस ने पठान फिल्म को अभी से ही सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया है।

शाहरुख खान की 'पठान' की एडवांस बुकिंग भारत में शुरू हो गई है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म के बारे में आए दिन अजब-गजब रिकॉर्ड सुनने को मिल रहे हैं। हाल ही में फिल्म ने विदेशों में एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। अब एक और रोचक बात सामने आई है कि फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए फैंस ने मुंबई में एक पूरा थियेटर ही बुक कर लिया है। इतना ही नहीं, इस थियेटर ने फैंस की दीवानगी को देखते हुए अपने नियमों में भी बदलाव तक कर डाला। जानें क्या है पूरा मामला। 

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म पठान (Pathaan) अब रिलीज के काफी करीब है। यह 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म भारतीय गणतंत्र दिवस के ठीक एक दिन पहले रिलीज की जाएगी। लेकिन फैंस ने फिल्म को अभी से ही सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया है। शाहरुख खान के एक फैन क्लब ने मुंबई में फिल्म का पहले दिन का पहला शो देखने के लिए एक पूरा का पूरा थियेटर बुक कर डाला है। यह मुंबई का गेटी थियेटर है जिसे काफी पुराना और आइकॉनिक थियेटर माना जाता है। इसे मुंबई का सबसे बड़ी स्क्रीन वाला थियेटर भी बताया जाता है। इसकी जानकारी फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर भी दी है। 

शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट में बताया है कि 25 जनवरी के लिए उन्होंने पूरा थियेटर बुक कर लिया है। यहां पर एक चौंकाने वाली बात ये भी है कि थियेटर का पहला शो आमतौर पर दोपहर 12 बजे से होता है, लेकिन फैंस की मांग पर इस बार थियेटर ने पहला शो सुबह 9 बजे का कर दिया है। 25 जनवरी को थियेटर अपना पहला शो 9 बजे करेगा। इतना ही नहीं, यह भी कहा जा रहा है कि फैन क्लब ने फिल्म के लिए 200 से ज्यादा शो की बुकिंग करवाई हैं। फैन क्लब के देशभर के मेंबर 25 जनवरी को देश के अलग अलग हिस्सों में इस फिल्म को एक साथ देखेंगे। 

पोस्टर शेयर करते हुए फैन क्लब ने लिखा है, 'धमाकेदार खबर, मुंबई के ऐतिहासिक थिएटर गेटी के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म का पहला शो सुबह 9 बजे से। एसआरके यूनिवर्स की प्रस्तुति। गेटी में रचा जाएगा इतिहास पठान की रिलीज के साथ। आइए और बनिए इस इतिहास का हिस्सा।' शाहरुख खान की दीवानगी फिलहाल फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है। ऐसे में सिनेमा के ट्रेड पंडितों की नज़र फिल्म की पहले दिन एडवांस बुकिंग पर भी होगी। वहीं, इस तरह की खबरों से फिल्म का क्रेज और ज्यादा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में फिल्म से उम्मीदें भी बहुत ज्यादा लगाई जाने लगी हैं। अब देखना होगा कि 'पठान' दर्शकों की उम्मीद पर कितना खरा उतर पाता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.