Jawan Song Chaleya Teaser: शाहरुख खान-नयनतारा की 'जवान' का रोमांटिक गाना 'छलया' का टीजर आउट!

Chaleya में शाहरुख खान और नयनतारा की केमेस्ट्री फैंस को दिखाई देगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 अगस्त 2023 18:03 IST
ख़ास बातें
  • जवान का गाना 'छलया' जल्द ही फैंस के लिए रिलीज किया जाएगा
  • Chaleya में शाहरुख खान और नयनतारा की केमेस्ट्री फैंस को दिखाई देगी
  • छलया 14 अगस्त को सोशल मीडिया पर रिलीज होने जा रहा है

छलया का टीजर किंग खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Photo Credit: Instagram/teaser shared by Shahrukh Khan

किंग खान 'शाहरुख खान' की फिल्म जवान का गाना 'जिंदा बंदा' हाल ही में रिलीज किया गया था जो फैंस के दिलों पर छाया हुआ है। अब फिल्म का एक और गाना टीज कर दिया गया है। जवान का गाना 'छलया' जल्द ही फैंस के लिए रिलीज किया जाएगा, जिसका टीजर किंग खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म जवान के रिलीज होने में अब लगभग 1 महीने का समय रह गया है। ऐसे में मेकर्स की कोशिश है कि फैंस की बेकरारी को और ज्यादा बढ़ाया जाए। इसलिए आए दिन फिल्म के बारे में कोई न कोई अपडेट सामने आ रहा है। इसी तरह नए गाने छलया के टीजर के बाद फैंस के दिलों की धड़कन सातवें आसमान पर है। आइए जानते हैं कब रिलीज होगा जवान का गाना 'छलया'।

शाहरुख खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं, और फिल्म 'पठान' इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म के रूप में वो दे चुके हैं। अब एक और धमाका वो 'जवान' के साथ करने जा रहे हैं। जवान का गाना जिंदा बंदा अभी कुछ दिन पहले रिलीज किया गया था, और अब नए गाने का टीजर फैंस के दिलों की धड़कनों को बढा़ने के लिए आ गया है। यह नया गाना है 'छलया'। गाना इसलिए भी खास है क्योंकि लगभग 4 साल बाद किंग खान इस गाने में रोमांस करते नजर आएंगे। शाहरुख खान रोमांस के भी बादशाह माने जाते हैं, इसलिए छलया के लिए इंतजार और भी खास हो जाता है। देखें इस गाने का टीजर- 

Advertisement
Chaleya में शाहरुख खान और नयनतारा की केमेस्ट्री फैंस को दिखाई देगी। गाना काफी लाइट मूड लग रहा है और रिफ्रेश करने वाला है। नयनतारा येलो कलर के खूबसूरत ऑफ शॉल्डर गाउन में अच्छी लग रही हैं। जबकि शाहरुख खान ने ब्लू प्रिंटेड शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और काला चश्मा लगाया हुआ है। गाने में शाहरुख खान DDLJ वाले पोज में बांहें फैलाते भी दिखाई देने वाले हैं। 

जवान फिल्म का गाना छलया 14 अगस्त को सोशल मीडिया पर रिलीज होने जा रहा है। शाहरुख खान ने हाल ही में फैंस के साथ यह बात शेयर की थी कि छलया गाना उनके दिल के काफी करीब है। एटली कुमार के डायरेक्शन में बनी जवान 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। स्टारकास्ट में शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति अहम भूमिकाओं में हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.