शाहरुख खान की फ‍िल्‍म Jawan के लीक हुए सीन इंटरनेट से हटाने होंगे, हाई कोर्ट का ऑर्डर

Jawan : आदेश के तहत यूट्यूब, गूगल, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्‍स को निर्देश दिए गए हैं कि वो फिल्म जवान के कॉपीराइट कंटेंट को प्लेटफॉर्म पर दिखाने वालों के खिलाफ सख्ती से कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2023 20:11 IST
ख़ास बातें
  • दिल्‍ली हाई कोर्ट ने पारित किया आदेश
  • जवान के मेकर्स को मिली राहत
  • लीक हुए सीन इंटरनेट से होंगे हटाने

Jawan : यह फ‍िल्‍म काफी वक्‍त से चर्चाओं में है। फ‍िल्‍म को वैसे तो जून में रिलीज किया जाना है, लेकिन बीच-बीच में ऐसी खबरें आईं कि जवान की रिलीज को पोस्‍टपोन किया जा सकता है।

शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) बॉक्‍स ऑफ‍िस पर ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई। अब फैंस को इंतजार है किंग खान की अगली फ‍िल्‍म ‘जवान' (Jawan) का। यह फ‍िल्‍म काफी वक्‍त से चर्चाओं में है। फ‍िल्‍म को वैसे तो जून में रिलीज किया जाना है, लेकिन बीच-बीच में ऐसी खबरें आईं कि जवान की रिलीज को पोस्‍टपोन किया जा सकता है। ‘जवान' की शूटिंग और सेट से जुड़े कुछ वीडियो भी लीक हो गए थे और इंटरनेट पर मौजूद थे। इन वीडियो क्लिप को लेकर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने दिल्‍ली हाईकोर्ट में अपील की थी।  

अब दिल्‍ली हाई कोर्ट को ओर से फ‍िल्‍म जवान को लेकर एक अहम आदेश पारित किया गया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की ओर से पारित किया है। आदेश के तहत यूट्यूब, गूगल, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्‍स को निर्देश दिए गए हैं कि वो फिल्म जवान के कॉपीराइट कंटेंट को प्लेटफॉर्म पर दिखाने वालों के खिलाफ सख्ती से कदम उठाए जाएं। ऐसे प्‍लेटफॉर्म्‍स का एक्‍सेस ब्‍लॉक करने की बात भी कही गई है। 
Advertisement

गौरतलब है कि फ‍िल्‍म ‘जवान' के कुछ वीडियो सोशल मीडिया में लीक हो गए थे। इसने शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की चिंता बढ़ा दी थी। कोर्ट के आदेश से फ‍िल्‍म के टीम को जाहिर तौर पर राहत मिली होगी। जवान का डायरेक्‍शन ‘एटली' कर रहे हैं। इस फ‍िल्‍म में पहले ही कई बड़े कलाकारों को लिया जा चुका है। इनमें नयनतारा और विजय सेतुपति प्रमुख नाम हैं, जो फ‍िल्‍म में भूमिका निभा रहे हैं।

इस फ‍िल्‍म की रिलीज डेट 2 जून प्रस्‍तावित है। कई रिपोर्टों में कहा गया था कि जवान की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स यह अनुमान लगा रही हैं कि फ‍िल्‍म को उसकी तय रिलीज डेट पर लाया जाएगा। बीते दिनों खबर आई थी कि फ‍िल्‍म जवान में ‘पुष्‍पा' फ‍िल्‍म के हीरो अल्लू अर्जुन भी भूमिका निभा सकते हैं। ऐसा हुआ तो यह अल्लू अर्जुन का बॉलीवुड डेब्‍यू होगा।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.