Bhola 2: भोला मूवी के रिलीज से पहले सीक्वल की तैयारी, अजय देवगन और सलमान खान आएंगे साथ!

सिंघम स्टार की अगली फिल्म भोला का टीजर काफी पसंद किया जा रहा है। इस बीच इसके सीक्वल यानी भोला 2 की तैयारी किए जाने का भी पता चला है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 नवंबर 2022 09:06 IST
ख़ास बातें
  • भोला में सलमान खान की मेहमान भूमिका हो सकती है
  • इसके सीक्वल में सलमान खान की मुख्य भूमिका हो सकती है
  • इस फिल्म के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है

भोला तमिल फिल्म कैथी का रीमेक जो साल 2019 में रिलीज की गई थी

पिछले कुछ वर्षों से बॉलीवुड में हिट फिल्मों की सीक्वल पर जोर है। अजय देवगन की फिल्म भोला का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर के रिलीज होते ही लोग इस फिल्म को सराह रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि दृश्यम 2 की तरह ही यह भी एक हिट फिल्म साबित हो सकती है। अब यह पता चला है कि इसका सीक्वल बनाने की भी तैयारी हो रही है। 

अजय देवगन की हाल ही रिलीज हुई फिल्म दृश्यम 2 सिनेमाघरों में सफलता के रिकॉर्ड रही है। थ्रिलर और संस्पेंस से सराबोर इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच इनकी अगली फिल्म भोला का टीजर भी रिलीज किया गया है। इसकी जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस तक पहुंचाई है। टीजर इतना शानदार है की लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

सिंघम स्टार की अगली फिल्म भोला का टीजर काफी पसंद किया जा रहा है। इस बीच इसके सीक्वल यानी भोला 2 की तैयारी किए जाने का भी पता चला है। अगले वर्ष 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म भोला का सीक्वल बनाने के बारे में बात चल रही है। इस फिल्म के दूसरे भाग में सलमान खान को लीड रोल में देखा जा सकता है। अजय फिल्म भोला की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि वह जल्द ही भोला 2 पर भी काम शुरु करने वाले हैं। 

रिपॉर्ट्स की मानें तो अजय देवगन ने भोला के सीक्वल के लिए सलमान खान से बात की है। हालांकि, सलमान खान ने इस पर क्या रिएक्शन दिया है यह पता नहीं चला है। यह भी बताया जा रहा है कि हो सकता है सलमान खान मेहमान भूमिका में भोला में भी नजर आएं। भोला तमिल फिल्म कैथी का रीमेक है जो साल 2019 में रिलीज की गई थी। अगर भोला के टीजर की बात करें तो वाकई शानदार है और इसमें अजय देवगन की एंट्री देखकर पता चलता है कि इसमें एक्शन और थ्रिल दोनों ही देखने को मिल सकते हैं। टीजर देखकर यही लग रहा है कि इसकी कहानी एक ज्योति नाम की छोटी बच्ची के इर्द- गिर्द घूमती है। जो किसी अनाथआश्रम में रहती है। इस टीजर में त्रिशूल के साथ बाइक पर एक्शन करते अजय अपनी पहली फिल्म फूल और कांटे की याद दिला रहे हैं। फूल और कांटे में अजय देवगन की एंट्री बाइक पर हुई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.