Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 2: शाहरुख की 'पठान' से पीछे रह गई सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान'! अब तक कमाए इतने करोड़

किसी का भाई किसी की जान को भारत में 4500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2023 17:27 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म को फहद सामजी ने निर्देशित किया है।
  • फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं।
  • फिल्म को भारत में 4500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

किसी का भाई किसी की जान को भारत में 4500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के सुपस्टार, एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) रिलीज हो चुकी है और फिल्म ने पहले ही दिन 13 करोड़ कमा लिए। ओपनिंग डे पर फिल्म ने शानदार कमाई की। आज फिल्म की रिलीज का दूसरा दिन है और पहला शनिवार है। आज इसके कलेक्शन में और ज्यादा बढ़ोत्तरी होने का अनुमान लगाया गया है। लगभग 4 साल बाद सलमान खान को पर्दे पर फिर से देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि किसी का भाई किसी की जान का लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कहां तक पहुंचा है। 

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छे संकेत दे रहा है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 13 करोड़ रुपये कमाए हैं, और दूसरे दिन यह आंकड़ा 22 करोड़ के पार पहुंच सकता है। 21 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म का शुरुआती कलेक्शन काफी अच्छा माना जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इसका दो दिनों का कुल कलेक्शन 35 करोड़ रुपये के पार जा सकता है। चूंकि आज ईद भी है, इसलिए पहले शनिवार और रविवार, यानि कि कल भी इसके कलेक्शन में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

किसी का भाई किसी की जान को भारत में 4500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। विदेशों में यह 1200 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है यानि कि कुल मिलाकर मूवी को 5700 स्क्रीन्स मिली हैं। फिल्म से हाल ही में आई शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट मूवी पठान की तरह उम्मीद लगाई जा रही है। पठान को 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म ने पहले ही दिन 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसकी तुलना में सलमान खान की फिल्म काफी पीछे है। Boxoffice Worldwide के अनुसार, सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में सबसे ऊपर 'भारत' का नाम आता है। जिसने ओपनिंग डे पर 43 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 

सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' को फहद सामजी ने निर्देशित किया है। फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं। उनके साथ में पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल और विनाली भटनागर इसमे रोल प्ले करते नजर आएंगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  2. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  3. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  4. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  6. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  7. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  8. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  9. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.