• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • RCB vs DC IPL 2023 Live: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) मैच शुरू, ऐसे देखें फ्री!

RCB vs DC IPL 2023 Live: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) मैच शुरू, ऐसे देखें फ्री!

Viacom 18 के OTT प्लेटफॉर्म Jio Cinema पर आप इसे बिल्कुल फ्री देख सकते हैं।

RCB vs DC IPL 2023 Live: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) मैच शुरू, ऐसे देखें फ्री!

Photo Credit: Twitter/IPL 2023

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में आज 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मैच है।

ख़ास बातें
  • Jio Cinema पर आप इसे बिल्कुल फ्री देख सकते हैं।
  • मैच आज 3.30PM पर शुरू होगा।
  • मैच एम चिन्नास्वामी स्‍टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में आज 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मैच है। यह मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है। बैंगलोर की टीम अपना इससे पिछला मैच हार चुकी है। जहां चैलेंजर्स को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 1 विकेट से मात दी थी। बैंगलोर के ग्राउंड वही रहेगा क्योंकि इससे पिछला मैच भी टीम ने इसी स्टेडियम में खेला था। टीम की टूर्नामेंट में  अब तक की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसे तीन मुकाबलों में से केवल 1 में ही जीत हासिल हो पाई है। फिलहाल पॉइंट्स टेबल में यह 7वें नम्बर पर है। 

दिल्ली कैपिटल्स का हाल और भी बुरा है। IPL 2023 के इस 16वें सीजन में दिल्ली की टीम ने 4 मैच खेले हैं और चारों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम 10 वें नम्बर पर है। दिल्ली की टीम की कप्तानी डेविड वॉर्नर कर रहे हैं जबकि बैंगलोर की टीम की कमान फैफ डु प्लेसिस के हाथों में होगी। 

RCB vs DC मैच आप लाइव कैसे देख सकते हैं इसकी जानकारी यहां दी जा रही है। आज का IPL मुकाबला आप अपने टीवी, मोबाइल और अन्य पोर्टेबल डिवाइसेज पर घर बैठे देख सकते हैं। इस मैच का समय, स्थान और देखने का तरीका हम आपको बता रहे हैं। 

Royal Challengers Bangalore Vs Delhi Capitals IPL 2023 मैच कब होगा?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) मैच आज 15 अप्रैल, शनिवार को खेला जाएगा।  

Royal Challengers Bangalore Vs Delhi Capitals IPL 2023 मैच कहां खेला जाएगा?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) मैच एम चिन्नास्वामी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। 

Royal Challengers Bangalore Vs Delhi Capitals IPL 2023 मैच कितने बजे शुरू होगा?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) मैच आज 3.30PM पर शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 3.00PM पर किया जाएगा। 

Royal Challengers Bangalore Vs Delhi Capitals IPL 2023 मैच को कैसे देखें लाइव?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) मैच को आप टीवी पर देख सकते हैं जिसके राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। यानि स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। वहीं अगर आप अपने स्मार्टफोन या अन्य पोर्टेबल डिवाइसेज पर मैच देखना चाहते हैं तो इसका लाइव स्ट्रीम JioCinema पर किया जाएगा। 

Royal Challengers Bangalore Vs Delhi Capitals IPL 2023 मैच कैसे देखें फ्री?
Royal Challengers Bangalore Vs Delhi Capitals IPL 2023 मैच को अगर आप बिना किसी चार्ज के देखना चाहते हैं तो आपको बता दें कि Viacom 18 के OTT प्लेटफॉर्म Jio Cinema पर आप इसे बिल्कुल फ्री देख सकते हैं। इसके लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज यहां पर नहीं रखा गया है। JioCinema App को डाउनलोड करना भी फ्री है जिसे आप विभिन्न ऐप स्टोर्स से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां पर आप मैच कमेंट्री को 12 भारतीय भाषाओं में सुन सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »